फ़िल्म बाजीराव मस्तानी के इस गाना की परिकल्पना संजय लीला भंसाली ने कर ली थी इतने वर्षों पहले

संजय लीला भंसाली ने दीवानी-मस्तानी गीत की परिकल्पना बारह साल पहले ही कर ली थी, जब वो बाजीराव मस्तानी फ़िल्म बनाने की सोच रहे थे।

By MMI TeamEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2015 04:53 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2015 05:05 PM (IST)
फ़िल्म बाजीराव मस्तानी  के इस गाना की परिकल्पना संजय लीला भंसाली ने कर ली थी इतने वर्षों पहले

संजय लीला भंसाली ने दीवानी-मस्तानी गीत की परिकल्पना बारह साल पहले ही कर ली थी, जब वो बाजीराव मस्तानी फ़िल्म बनाने की सोच रहे थे। आईना महल के इस भव्य सेट का क्षेत्रफल बारह हज़ार पांच सौ वर्गफीट है और इसे इस अंदाज़ में बनाया गया है कि फ्रेम का एक एंगल सारे बीस हज़ार शीशों पर नज़र आता है। हर शॉट के लिए सेट पर लगे तेरह झूमरों को एक-एक कर के मोमबत्ती से जलाया जाता था। आईना महल के सेट में बीस हज़ार शीशों का इस्तेमाल हुआ है और इसे बनाने में पच्चीस दिनों से ज़्यादा वक़्त लगा। मस्तानी एक खूबसूरत महिला थी जिसे राजनीति, धर्म और युद्धनीति में बराबर दिलचस्पी थी। मस्तानी ने सामरिक कला, शाशन कला, और कूटनीति में भी शिक्षा प्राप्त की थी। मस्तानी एक मंझी हुई घुड़सवार होने के साथ-साथ तलवारबाज़ी में भी माहिर थी। दीपिका पादुकोण ने इस रोल की तैयारी में तलवारबाज़ी के साथ-साथ घुड़सवारी भी सीखी और कत्थक में भी महारत हासिल की।

chat bot
आपका साथी