'श्रीदेवी की जांघों ने बनाया है उन्‍हें स्‍टार'

अस्‍सी के दशक में अपने अभिनय के दम पर श्रीदेवी ने पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर राज किया और 2012 में वापसी करने पर भी उनका स्‍टारडम बरकरार नजर आया। आप भी इस बात से सहमत होंगे, मगर राम गोपाल वर्मा ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उन्‍हें सिर्फ

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 02 Dec 2015 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2015 05:37 PM (IST)
'श्रीदेवी की जांघों ने बनाया है उन्‍हें स्‍टार'

नई दिल्ली। अस्सी के दशक में अपने अभिनय के दम पर श्रीदेवी ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और 2012 में वापसी करने पर भी उनका स्टारडम बरकरार नजर आया। आप भी इस बात से सहमत होंगे, मगर राम गोपाल वर्मा ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उन्हें सिर्फ अभिनय के दम पर नहीं, बल्कि अपनी 'जांघों' की वजह से स्टारडम हासिल हुई है।

दीपिका ने की जो ये गलती, वो कर चुकी हैं कई हीरोइनें

जी हां, दरअसल रामू इन दिनों अपनी किताब 'गन्स एंड थाइज' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसमें एक चैप्टर उन्होंने पूरा श्रीदेवी को समर्पित कर दिया है। आपको बता दें कि रामू उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके प्रति अपने आकर्षण को भी स्वीकार चुके हैं। वहीं इस किताब में उन्होंने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को संबोधित करते हुए भी बहुत सी बातें लिखी हैं। जैसे रामू ने श्रीदेवी को 'सुंदरता की देवी' बताते हुए कहा कि वह उनके पति बोनी कपूर को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी को बोनी कपूर की रसोई में चाय बनाते देखना बहुत निराशाजनक था। मैं उन्हें माफ नहीं करूंगा, क्योंकि उन्होंने एक परी को स्वर्ग से अपने घर की रसोई में ला दिया।'

श्रीदेवी को लेकर पहले भी रामू और बोनी कपूर के बीच मतभेद हो चुका है। इस बार भी होना लाजिमी ही था। ऐसे में सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आने वाले रामू ने बोनी कपूर को संबोधित करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाला। मगर उनके ट्वीट ऐसे होते हैं कि हर बार मजाक का विषय बन जाते हैं। इस बार भी यही हाल है।

सबसे पहले उन्होंने बोनी कपूर को संबोधित कर ट्वीट किया कि वो उन पर जहर उगलने से पहले उनकी लिखी किताब 'गन्स एंड थाइज' जरूर पूरी पढ़ लें।

इसके बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बोनी अपनी पत्नी के रूप में श्रीदेवी की जितनी इज्जत करते हैं, उससे कहीं ज्यादा वो बतौर फैन श्रीदेवी की इज्जत करते हैं। सिर्फ श्रीदेवी अपने दिल में यह सच जानती होंगी।'

इसके बाद एक ट्वीट में रामू ने दावा किया कि 'हिम्मतवाला' के समय टॉप क्रिटिक्स ने कहा था कि श्रीदेवी की लोकप्रियता सिर्फ उनके अभिनय क्षमता की वजह से नहीं है, यह उनकी 'थंडर थाइज' की वजह से भी है।'

रामू ने एक ट्वीट में यह तक कह डाला कि अगर सिर्फ अभिनय क्षमता ही स्टारडम का पैमाना होता तो क्यों नहीं स्मिता पाटिल, श्रीदेवी से बड़ी स्टार थीं।

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में रामू ने श्रीदेवी की तारीफ करते कहा, 'मैं श्रीदेवीजी की इज्जत करता हूं उनकी थाइज, उनकी स्माइल, उनकी अभिनय क्षमता, उनकी सेंसिटीविटी, उनकी पर्सनैलिटी की वजह से। और इन सबसे से उपर बोनी के प्रति उनके प्यार का सम्मान करता हूं।'

chat bot
आपका साथी