रियल लाइफ में इश्क लड़ा रही है आशिकी टू की ये जोड़ी

फिल्म 'आशिकी टू' की जोड़ी रियल लाइफ में भी इश्क फरमा रही है,लेकिन खुले आम अपने रिश्ते के इजहार से घबराती है। हम बात कर

By Edited By: Publish:Mon, 09 Jun 2014 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 12 Jun 2014 02:09 PM (IST)
रियल लाइफ में इश्क लड़ा रही है आशिकी टू की ये जोड़ी

मुंबई। फिल्म 'आशिकी टू' की जोड़ी रियल लाइफ में भी इश्क फरमा रही है,लेकिन खुले आम अपने रिश्ते के इजहार से घबराती है। हम बात कर रहे हैं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की। हाल ही में आदित्य श्रद्धा के जुहू वाले घर में दिखाई दिए। इससे पहले वे श्रद्धा के साथ यूएस में कुछ वक्त बिताकर आए थे।

सूत्रों ने बताया कि,गुरुवार को आदित्य रॉय कपूर अपनी बीएमडब्ल्यू से श्रद्धा के घर के बाहर पहुंचे, कुछ देर बाद अंदर भी गए। वे बड़े ही आम लुक में नजर आ रहे थे। बताया जाता है कि उनकी गाड़ी श्रद्धा के घर के बाहर सुबह तक खड़ी थी। सूत्रों ने आगे बताया कि आदित्य ने श्रद्धा के घर आते वक्त भारी मात्रा में मीडिया को एक स्टूडियो के बाहर देखा। वे मीडिया से बचने की पूरी कोशिश करते रहे। इसलिए बहुत ही खुफिया अंदाज से वे अपनी गाड़ी से श्रद्धा की बिल्डिंग में एंट्री लेते हैं। इसके बाद गाड़ी से निकलकर धीरे धीरे श्रद्धा के घर में जाते हैं।

गौरतलब है कि फिल्म आशिकी टू की सफलता ने इस जोड़ी को करीब लाने में अहम भूमिका निभाई है। भले ही दोनों एक दूसरे से रिश्ते से इंकार करती आई है, लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियां कुछ और कहानी ही बयां करती है। हाल ही में दोनों यूएस गए थे और काफी समय साथ बिताया।

पढ़ें - कट्रीना के साथ जोड़ी बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं आदित्य रॉय कपूर

पढ़ें - इस गाने से आग लगाएंगी श्रद्धा कपूर

chat bot
आपका साथी