Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इस गाने से बड़े पर्दे पर आग लगाएंगी श्रद्धा कपूर!

भले ही रियल लाइफ में श्रद्धा कपूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रहीं हैं, लेकिन रील लाइफ में उनकी नजदीकियां सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बढ़ती दिखाई दे रही है। जी हां फिल्म 'एक विलेन' के दौरान श्रद्धा सिद्धार्थ के काफी करीब आईं। दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने सेट पर आग लगा दी है।

By Edited By: Updated: Tue, 06 May 2014 10:34 AM (IST)
Hero Image

मुंबई। भले ही रियल लाइफ में श्रद्धा कपूर अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रहीं हैं, लेकिन रील लाइफ में उनकी नजदीकियां सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बढ़ती दिखाई दे रही है। जी हां फिल्म 'एक विलेन' के दौरान श्रद्धा सिद्धार्थ के काफी करीब आईं। दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने सेट पर आग लगा दी है।

दरअसल, फिल्म के गाने 'गलियां' में दोनों ने कुछ अंतरंग पल शेयर किए। ये एक रोमांटिक गाना है। इस गाने में दोनों काफी करीब आए। फिल्म में भी श्रद्धा और सिद्धार्थ ने कई ऐसे सीन शूट किए हैं जो काफी सेंसेटिव और इंटिमेट हैं। ये गाना अब तक रिलीज नहीं हुआ है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा, रितेश देशमुख और अमृता पूरी भी हैं।

गौरतलब है कि फिल्म आशिकी-2 के बाद से ये खबरें तेज हो गईं थीं कि श्रद्धा और आदित्य एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। यही नहीं हाल ही में ये चर्चा थी कि दोनों छुट्टियां मनाने के लिए अमेरिका गए हैं।

पढ़ें : श्रद्धा कपूर से जुड़ी खबरें

पढ़ें : मिलिए सिद्धार्थ की मिस्ट्री गर्ल से