दीपिका पादुकोण को मिल गया रणवीर की मां का आशीर्वाद!

लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते को अगले मुकाम तक पहुंचाने की ठान ली है। कल अपनी फिल्म फाइंडिंग फैनी की

By Edited By: Publish:Thu, 11 Sep 2014 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 09:16 AM (IST)
दीपिका पादुकोण को मिल गया रणवीर की मां का आशीर्वाद!

मुंबई। लगता है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते को अगले मुकाम तक पहुंचाने की ठान ली है। कल अपनी फिल्म फाइंडिंग फैनी की स्पेशल स्क्रीनिंग में दीपिका पादुकोण को रणवीर की मां का आशीर्वाद भी मिल गया।

कल हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में रणवीर सिंह अपनी मां अंजू भवनानी के साथ आए थे। दीपिका वहां पर रणवीर की मां से पूरी गर्मजोशी से मिलीं। रणवीर की मां ने दीपिका का सिर चूमा और हॉल में जाने से पहले पूरी गर्मजोशी से दीपिका को गले लगाया।

लगता है कि रणवीर की मां ने भी अपने बेटे की पसंद पर मुहर लगा दी है। शायद इसी का असर था कि स्क्रीनिंग में रणवीर कुछ ज्यादा ही खुश नजर आ रहे थे।

पढ़ें: दीपिका के इस गाने ने रिलीज होते ही मचा दिया तहलका

पढ़ें: दीपिका ने रणवीर के लिए कैंसिल की शूटिंग

chat bot
आपका साथी