WAR Box Office Collection Worldwide: रितिक-टाइगर की वॉर का दुनियाभर में जलवा, कमाई के इस रिकॉर्ड के क़रीब

WAR Box Office Collection Worldwide 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली वॉर हिंदी सिनेमा की आठवीं फ़िल्म है जबकि इस क्लब में फ़िल्म स्थिति छठी हो गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:58 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 07:58 PM (IST)
WAR Box Office Collection Worldwide: रितिक-टाइगर की वॉर का दुनियाभर में जलवा, कमाई के इस रिकॉर्ड के क़रीब
WAR Box Office Collection Worldwide: रितिक-टाइगर की वॉर का दुनियाभर में जलवा, कमाई के इस रिकॉर्ड के क़रीब

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस के साथ ओवरसीज़ में भी ज़बर्दस्त बिज़नेस किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो वॉर इंटरनेशनल बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ के क़रीब पहुंचने वाली है, जो किसी भारतीय फ़िल्म के लिए बड़ी बात मानी जाती है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, वॉर ने तीसरे वीकेंड के बाद 12.930 मिलियन डॉलर यानि लगभग 91.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फ़िल्म ने अमेरिका और कनाडा जैसे बाज़ारों में 4.362 मिलियन डॉलर, यूएई और खाड़ी देशों में 4.590 मिलियन डॉलर और ब्रिटेन में 843000 डॉलर जमा किये हैं। ओवरसीज़ में अभी कुछ सिनेमाओं की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। वॉर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से अधिक ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

#War nears ₹ 💯 cr mark in the international arena... Total after Weekend 3: $ 12.930 million [₹ 91.58 cr]...#USA - #Canada: $ 4.362 mn#UAE - #GCC: $ 4.590 mn#UK: $ 843k

ROW: $ 3.135 mn

Note: Few cinemas yet to report.#Overseas 👌👌👌— taran adarsh (@taran_adarsh) October 21, 2019

अगर भारतीय बॉक्स ऑफ़िस की बात करें तो वॉर 301 करोड़ से अधिक कलेक्शन करके 2019 की सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी है। 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली वॉर हिंदी सिनेमा की आठवीं फ़िल्म है, जबकि इस क्लब में फ़िल्म स्थिति छठी हो गयी है। वॉर ने सलमान ख़ान की सुल्तान और रणवीर-दीपिका की पद्मावत को शिकस्त दी है। 300 करोड़ क्लब में रितिक और टाइगर का डेब्यू है।

इस क्लब में आमिर ख़ान की दंगल (387 करोड़) और पीके (339.50 करोड़) शामिल हैं, जबकि सलमान ख़ान की टाइगर ज़िंदा (339.16 करोड़) है, सुल्तान (300.45 करोड़) और बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) हैं। रणबीर कपूर की संजू (341.22 करोड़) और रणवीर सिंह की पद्मावत (300.26 करोड़) 300 करोड़ क्लब का हिस्सा हैं। 

25 अक्टूबर से अक्षय कुमार की फ़िल्म हाउसफुल 4 रिलीज़ हो रही है, जिसके बाद वॉर की गति काफ़ी कम होने की सम्भावना है, क्योंकि स्क्रींस की संख्या में भी गिरावट आएगी। हाउसफुल के अलावा सांड की आंख और मेड इन चाइना भी सिनेमाघरों में पहुंचेंगी। इस आधार पर माना जा रहा है कि सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान के क़रीब पहुंचना वॉर के लिए मुश्किल होगा। यानि 300 करोड़ क्लब में वॉर को छठी स्थिति से समझौता करना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी