The Kashmir Files Box Office: 250 करोड़ के पार पहुंची 'द कश्मीर फाइल्स', जानें- 5 हफ्तों का नेट कलेक्शन

The Kashmir Files Box Office day 31 द कशमीर फाइल्स ने अपने पांचवें हफ्ते में कम स्क्रीन्स के साथ भी चमत्कार कर दिया। तीसरे हफ्ते के बाद लगातार नीचे जा रहे बिजनेस ग्राफ में सनडे को अचानक उछाल आया और एक झटके में ये 250 करोड़ पार कर गई।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 11 Apr 2022 12:46 PM (IST) Updated:Mon, 11 Apr 2022 12:46 PM (IST)
The Kashmir Files Box Office: 250 करोड़ के पार पहुंची 'द कश्मीर फाइल्स', जानें- 5 हफ्तों का नेट कलेक्शन
The kashmir files box office collection day 31

नई दिल्ली, जेएनएन। The Kashmir Files Box Office day 31: 'द कश्मीर फाइल्स' ने अपने पांचवें हफ्ते में वो कमाल कर दिखाया है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर मील का पत्थर साबित हुई है। विवेक अग्रिहोत्री की इस मूवी ने बिना किसी बड़े स्टार के धुआंधार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ये बॉलीवुड की 13वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

अंकड़ों पर गौर करें तो, द कशमीर फाइल्स ने अपने पांचवें हफ्ते में कम स्क्रीन्स के साथ भी चमत्कार कर दिया। तीसरे हफ्ते के बाद लगातार नीचे जा रहे बिजनेस ग्राफ में सनडे को अचानक उछाल आया और एक झटके में ये 250 करोड़ पार कर गई। कश्मीर फाइल्स ने शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख और सनडे को फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 1.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया। द कश्मीर फाइल्स ने अब तक 250.73 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है।

#TheKashmirFiles is the first #Hindi film to cross ₹ 250 cr [post pandemic]... Absence of notable film/s this weekend helped biz grow on [fifth] Sat and Sun, despite limited shows and screens... [Week 5] Fri 50 lacs, Sat 85 lacs, Sun 1.15 cr. Total: ₹ 250.73 cr. #India biz. pic.twitter.com/1eUdbGgwCU

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 11, 2022

द कश्मीर फाइल्स' को बड़े पर्दे पर एक महीना पूरा हो चुका है, ऐसे में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली है, पर सनडे की कमाई पर नजर डाले तो लगता है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में अभी भी पांव जमाए हुए हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के रिलीज के साथ ही प्रभाष की "राधेश्याम' और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी सिनेमाघरों में आई, पर वो अनुपम खेर की शानदार एक्टिंग वाली इस फिल्म के आगे ढेर हो गईं। आरआरआर के बाद इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी हद तक थम गई। हालांकि इस शुक्रवार कोई नई फिल्म रिलीज ना होने के चलते द कश्मीर फाइल्स फायदे में रही।

वहीं दूसरी तरफ एसएस राजामौली की आरआरआर भी हिन्दी बेल्ट में 250 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में हैं और इसने जबरदस्त कलेक्शन करते हुए अबतक 230 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पर इसके लिए भी इस हफ्ते केजीएफ खतरा बनकर सामने आ रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आरआरआर के बिजनेस पर कितना असर पड़ता है। 

chat bot
आपका साथी