Super 30 Box Office Collection Day 20: Hrithik की सुपर 30 हुई सुपर 130 करोड़, अब 150 करोड़ है टारगेट

Super 30 Box Office Collection Day 20 Hrithik Roshan की फिल्म को वीक डेज में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आने वाले वीकेंड में फिल्म 150 Crore के आंकड़े को पार कर सकती है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 04:17 PM (IST)
Super 30 Box Office Collection Day 20: Hrithik की सुपर 30 हुई सुपर 130 करोड़, अब 150 करोड़ है टारगेट
Super 30 Box Office Collection Day 20: Hrithik की सुपर 30 हुई सुपर 130 करोड़, अब 150 करोड़ है टारगेट

नई दिल्ली, जेएनएन। Super 30 Box Office Collection Day 20: रितिक रोशन की फिल्म ने 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब फिल्म वीक डेज में भी ठीक प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर कॉम्पीटिशन के बीच फिल्म ने बुधवार को 1.47 करोड़ रुपये की और कमाई कर ली है। और अब फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 130.14 करोड़ रुपये हो चुका है। 

सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में हैं और इस कारण दर्शकों के पास ज्यादा ऑप्शंस हैं। ऐसे में हर फिल्ममेकर और स्टार के सामने यह चुनौती है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक उनकी फिल्म देखने पहुंचे। रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी इसमें से एक है जिसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा लगातार मिल रहा है। मंगलवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 128.67 करोड़ हासिल कर लिया था। वीक डेज में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं फिल्म के सामने कंगना रनौत की जजमेंटल है क्या है। साथ ही हॉलीवुड फिल्में जैसे द लॉयन किंग और स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम भी अच्छा कॉम्पीटिशन दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: The Lion King Box Office Collection Day 12: Hollywood Animation फिल्म का भारत में जलवा

12 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म सुपर 30 ने पहले तीन दिनों में 50 करोड़, 10 दिन में 100 करोड़ और 17वें दिन 125 करोड़ के आंकड़े को पार लिया था। सुपर 30 की कहानी गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। सप्ताह दर सप्ताह ऐसी रही फिल्म की स्थिति - 

पहला सप्ताह - 75.85 करोड़ रुपये

दूसरा सप्ताह -  37.86 करोड़ रुपये

तीसरा वीकेंड - 12.22 करोड़ रुपये 

यह भी पढ़ें: Sunil Grover महज 500 रुपये महीना कमाते थे, गुत्थी से लेकर Bharat तक ऐसा रहा सफर

The Lion King Box Office Collection Day 13: सिनेमाघरों में द लॉयन किंग कर रही Roar

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी