Box Office: मंगलवार को हैप्पी भाग जायेगी की कमाई इतने करोड़ पार हो गई

आने वाले शुक्रवार को यमला पगला दीवाना फिर से और स्त्री रिलीज़ होगी और ऐसे में सोनाक्षी की इस फिल्म को आगे चांस कम ही मिलने वाला है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 29 Aug 2018 01:40 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 11:56 AM (IST)
Box Office: मंगलवार को हैप्पी भाग जायेगी की कमाई इतने करोड़ पार हो गई
Box Office: मंगलवार को हैप्पी भाग जायेगी की कमाई इतने करोड़ पार हो गई

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म हैप्पी फिर भाग जायेगी ने अपनी रिलीज़ के पहले दूसरे मंगलवार को डेढ़ करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी स्थिति बनाये रखी है।

मुदस्सर अज़ीज के निर्देशन में बनी सोनाक्षी सिन्हा की हैप्पी फिर भाग जायेगी ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन एक करोड़ 71 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 15 करोड़ 54 लाख रूपये हो गई है। दो करोड़ 70 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले तीन दिन में 11 करोड़ 78 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में फिल्म के 20 करोड़ रूपये तक पहुँचने की उम्मीद की जा रही है। फिल्म के पहले भाग का कुल कलेक्शन 28 करोड़ 28 लाख रूपये था।

आने वाले  शुक्रवार को देओल्स की यमला पगला दीवाना फिर से और राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर की स्त्री रिलीज़ होगी और ऐसे में सोनाक्षी की इस फिल्म को आगे चांस कम ही मिलने वाला है। फिल्म के ये आंकड़े साफ़ जताते हैं कि फिल्म को उतनी माउथ पब्लिसिटी भी नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

ये फिल्म 2016 में आई हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वल है। कहानी उसी हैप्पी की है जो पिछली बार पाकिस्तान भाग गई थी और इस बार चीन भागी है। पिछली बार डायना पेंटी ने हैप्पी का लीड रोल निभाया था लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट दे कर दो दो हैप्पी को फिल्म में रखा गया है और दूसरी हैप्पी का रोल सोनाक्षी सिन्हा ने किया है। फिल्म में पहले की तरह जिमी शेरगिल और अली फजल का अहम् रोल बरकरार है लेकिन इस बार पंजाबी स्टार जस्सी गिल के रूप में नई एंट्री हुई है।

सोनाक्षी इससे पहले आई वेलकम टू न्यूयॉर्क बुरी तरफ़ फ्लॉप हुई थी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आई इत्तेफ़ाक ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। हैप्पी भाग जायेगी के साथ पिछले शुक्रवार को गदर एक प्रेम कथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की फिल्म जीनियस भी रिलीज़ हुई।

यह भी पढ़ें: Box Office: इस हफ़्ते देओल्स हंसाएंगे, स्त्री डरायेगी, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

chat bot
आपका साथी