Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 14: दो हफ़्तों में 'सांड की आंख' की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे

Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 14 दिवाली वीकेंड में रिलीज़ हुई फ़िल्मों में सबसे सफल हाउसफुल 4 ही रही। इसके बाद सांड की आंख चली।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 04:49 PM (IST)
Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 14: दो हफ़्तों में 'सांड की आंख' की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे
Saand Ki Aankh Box Office Collection Day 14: दो हफ़्तों में 'सांड की आंख' की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फ़िल्म सांड की आंख रिलीज़ हुए दो हफ़्ते हो गये हैं। दिवाली वीकेंड में हाउसफुल 4 के साथ रिलीज़ हुई सांड की आंख ने 20 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया है। हालांकि फ़िल्म ट्रैड पर नज़र रखने वालों को सांड की आंख से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी। 

सांड की आंख, बागपत की रहने वाली शूटर दादियों की बायोपिक फ़िल्म है, जो महिला सशक्तिकरण का अहम संदेश देती है। ज़्यादातर क्रिटिक्स ने भी फ़िल्म को अच्छी रेटिंग्स दी थीं। मगर, सांड की आंख को सिर्फ़ 48 लाख की ओपनिंग मिली थी। हालांकि बाद में फ़िल्म ने ज़्यादा दर्शकों को खींचा और आंकड़ों में उछाल आया। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 2.47 करोड़ का ही कलेक्शन किया। दिवाली का त्योहार गुज़रने के बाद बॉक्स ऑफ़िस की रौनक भी लौटी और फ़िल्मों के कलेक्शंस बढ़े। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 11.68 करोड़ जमा कर लिये। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 8.37 करोड़ जमा किये हैं। 

दूसरे हफ़्ते में अगर कलेक्शंस की रफ़्तार देखें तो शुक्रवार (1 नवंबर) को 1.28 करोड़, शनिवार को 1.89 करोड़, रविवार को 2.32 करोड़, सोमवार को 80 लाख, मंगलवार को 80 लाख, बुधवार को 65 लाख और गुरुवार को 63 लाख का कलेक्शन किया था। अब सांड की आंख का 14 दिनों का कलेक्शन 20.05 करोड़ हो चुका है।

#SaandKiAankh [Week 2] Fri 1.28 cr, Sat 1.89 cr, Sun 2.32 cr, Mon 80 lakhs, Tue 80 lakhs, Wed 65 lakhs, Thu 63 lakhs. Total: ₹ 20.04 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) November 8, 2019

सांड की आंख का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। सांड की आंख के साथ राजकुमार राव और मेड इन चाइना भी रिलीज़ हुई थी, मगर यह फ़िल्म दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो सकी। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में सिर्फ़ 9 करोड़ ही जुटाये और इसके बाद इसके कलेक्शंस घटते चले गये। दिवाली वीकेंड में रिलीज़ हुई फ़िल्मों में सबसे सफल हाउसफुल 4 ही रही। इसके बाद सांड की आंख चली। हालांकि बाला की रिलीज़ के बाद इन फ़िल्मों की चुनौती बढ़ जाएगी। 

chat bot
आपका साथी