Janhvi Kapoor को आज से टक्कर देंगे भाई अर्जुन कपूर, 'मुंबई सागा' के साथ रिलीज़ हुई 'संदीप और पिंकी फ़रार'

हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म रूही सिनेमाघरों में आठ दिन का सफ़र पूरा कर चुकी है। इस दौरान फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक प्रदर्शन किया है। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद हालात को देखते हुए रूही के कलेक्शंस संतोषजनक माने जा रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 01:56 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:52 PM (IST)
Janhvi Kapoor को आज से टक्कर देंगे भाई अर्जुन कपूर, 'मुंबई सागा' के साथ रिलीज़ हुई 'संदीप और पिंकी फ़रार'
Roohi Vs Sandeep Aur Pinky Faraar Vs Mumbai Saga. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद पहली बार बॉक्स ऑफ़िस पर तीन बड़ी फ़िल्मों का जमावड़ा हुआ है और इसके साथ एक दिलचस्प टकराव भी देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफ़िस पर पहली बार जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर से टकरा रही हैं। शुक्रवार को अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार और जॉन अब्राहम-इमरान हाशमी की मुंबई सागा रिलीज़ हो गयीं।

हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म रूही सिनेमाघरों में आठ दिन का सफ़र पूरा कर चुकी है। इस दौरान फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ठीकठाक प्रदर्शन किया है। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद हालात को देखते हुए रूही के कलेक्शंस संतोषजनक माने जा रहे हैं। फ़िल्म ने सात दिनों में 16 करोड़ से अधिक जमा कर लिये थे। हालांकि, आज (19 मार्च) से रूही का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

संदीप और पिंकी फ़रार यशराज फ़िल्म्स की फ़िल्म है, जिसे दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है। इसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इश्कज़ादे और नमस्ते इंग्लैंड के बाद एक बार फिर साथ आयी है। संदीप और पिंकी फ़रार डार्क कॉमेडी जॉनर की फ़िल्म है। फ़िल्म की थिएटर रिलीज़ का एलान करने के बाद यशराज बैनर ने इस फ़िल्म का प्रमोशन अधिकांश सोशल मीडिया के ज़रिए ही किया है। 

Watch #SandeepAurPinkyFaraar's trailer #2 again! Catch this #DibakarBanerjee film only at a big screen near you on 19th March, 2021. https://t.co/E0unRKEiwQ" rel="nofollow@arjunk26 | @ParineetiChopra | @SAPFTheFilm

— Yash Raj Films (@yrf) March 10, 2021

रूही के सामने दूसरी फ़िल्म मुंबई सागा है। संजय गुप्ता निर्देशित फ़िल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी पहली बार साथ आये हैं। यह क्राइम-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें जॉन गैंगस्टर और इमरान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में हैं। इस जॉनर की फ़िल्में पहले भी दर्शक देखते रहे हैं। यह एक मसाला एंटरटेनर फ़िल्म है। सोशल मीडिया में फ़िल्म की काफ़ी चर्चा रही है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

रूही को मिले बॉक्स ऑफ़िस रिस्पॉन्स से फ़िल्म उद्योग को राहत मिली थी कि लम्बे ब्रेक के बाद दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। अब नई फ़िल्मों की रिलीज़ को दर्शकों का कितना साथ मिलता है, इसको लेकर सभी उत्सुक हैं। कोरोना वायरस पैनडेमिक के बाद बॉक्स ऑफ़िस पर पहली बार बिग क्लैश हो रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी