Roohi Box Office Collection Day 6: मंगलवार को रूही की कमाई में इतने करोड़ और जुड़े, जानिए 6 दिनों का कलेक्शन

जाह्नवी कपूर राजकुमार राव और वरुण शर्मा अभिनीत फ़िल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। रूही हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म स्त्री की अगली कड़ी के रूप में बनायी गयी है। डेब्यू फ़िल्म धड़क के बाद जाह्नवी की यह दूसरी थिएटर रिलीज़ फ़िल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 02:09 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 07:09 PM (IST)
Roohi Box Office Collection Day 6: मंगलवार को रूही की कमाई में इतने करोड़ और जुड़े, जानिए 6 दिनों का कलेक्शन
Janhvi Kapoor plays Roohi and Afza in film. Photo- Twitter/Maddock Films

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को रूही ने सिनेमाघरों में 6 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया। सोमवार के मुक़ाबले रूही के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस कुछ कम रहे, मगर गिरावट अधिक नहीं है। रूही के लिए बुधवार और गुरुवार बेहद अहम हैं, क्योंकि शुक्रवार से फ़िल्म के सामने नई चुनौतियां आने वाली हैं।

मंगलवार को रूही ने 1.26 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फ़िल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन अब 15.19 करोड़ हो गया है। रूही 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुलने के बाद यह पहली चर्चित बॉलीवुड रिलीज़ फ़िल्म है। गुरुवार को 3.06 करोड़ की सधी हुई ओपनिंग ली थी। इसके बाद फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.42 करोड़, रविवार को 3.85 करोड़ और सोमवार को 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। 

#Roohi is steady on Day 6 [Tue], almost at par with Day 5 [Mon]... Thu 3.06 cr [#MahaShivratri], Fri 2.25 cr, Sat 3.42 cr, Sun 3.85 cr, Mon 1.35 cr, Tue 1.26 cr. Total: ₹ 15.19 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) March 17, 2021

जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा अभिनीत फ़िल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। रूही, हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म स्त्री की अगली कड़ी के रूप में बनायी गयी है। डेब्यू फ़िल्म धड़क के बाद जाह्नवी की यह दूसरी थिएटर रिलीज़ फ़िल्म है। रूही के सामने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए बुधवार और शुक्रवार के दिन बेहद अहम हैं। इसके बाद इसे नई फ़िल्मों से टक्कर मिलेगी। 

अब 19 मार्च को रूही के सामने दो बड़ी फ़िल्मों संदीप और पिंकी फ़रार और मुंबई सागा की चुनौतियां होंगी। दिबाकर बनर्जी निर्देशित संदीप और पिंकी फ़रार में जाह्नवी के भाई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं, जबकि संजय गुप्ता निर्देशित मुंबई सागा में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। संदीप और पिंकी फ़रार डार्क कॉमेडी है, वहीं मुंबई सागा गैंगस्टर फ़िल्म है। 

chat bot
आपका साथी