Box Office: हफ़्ता वसूली में 'शादी...' पर भारी पड़े ' सिंगल्स...'

दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ का एक हफ़्ता पूरा कर लिया है और सात दिनों में दोनों फिल्मों को मिला कर...

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 02:50 PM (IST) Updated:Sat, 18 Nov 2017 10:50 AM (IST)
Box Office: हफ़्ता वसूली में 'शादी...' पर भारी पड़े ' सिंगल्स...'
Box Office: हफ़्ता वसूली में 'शादी...' पर भारी पड़े ' सिंगल्स...'

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर पिछले हफ़्ते रिलीज़ हुई करीब करीब सिंगल और शादी में जरूर आना कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं जोड़ पाईं लेकिन इरफ़ान की फिल्म ने राज कुमार राव से कमाई के मामले में मैदान जीत लिया।

दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ का एक हफ़्ता पूरा कर लिया है और सात दिनों में दोनों फिल्मों को मिला कर 20 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं मिला है। तनूजा चंद्रा निर्देशित इरफ़ान और पार्वती थिरुवोथु स्टारर करीब करीब सिंगल ने पहले वीक में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 12 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। एक करोड़ 75 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म की पहले वीकेंड पर तीन करोड़ पांच लाख रूपये की कमाई हुई थी। लेकिन उसके बाद से फिल्म के कलेक्शन की रफ़्तार बेहद ही सुस्त रही और कमाई डबल डिज़िट में भी नहीं आई। करीब करीब सिंगल दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनकी जिनका जीने का अपना अलग तरीका है और अपने मिज़ाज भी। वो एक डेटिंग साइट के जरिये मिलते हैं। ये फिल्म इरफ़ान की पिछली फिल्म हिंदी मीडियम से काफ़ी कमजोर रही, जिसने पहले तीन दिन में 12 करोड़ 56 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और लाइफ़ टाइम कमाई 69 करोड़ 59 लाख रूपये है।

यह भी पढ़ें:Box Office को ' सिंगल...' पसंद है, शादी में जाने में फिलहाल आलस आ रहा है

इरफ़ान की फिल्म के साथ राजकुमार राव और कृति खरबंदा की शादी में जरूर आना भी रिलीज़ हुई थी लेकिन उसका हाल बहुत ही बुरा रहा। रत्ना सिन्हा निर्देशित शादी में जरूर आना ने पहले हफ़्ते में छह करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया। शादी के साथ सिविल सर्विसेज से जुड़ी कहानी पर बनी शादी में जरूर आना ने पहले दिन 75 करोड़ रूपये का कलेक्शन लिया था जबकि पहले वीकेंड में करीब साढ़े चार करोड़ का कलेक्शन किया है। राजकुमार राव के लिए भी शादी में जरूर आना थोड़ा सुस्त सौदा रहा है। न्यूटन को पहले वीकेंड में छह करोड़ 90 लाख रूपये हासिल हुए थे। इसी फिल्म की हीरोइन कृति खरबंदा की पिछली फिल्म गेस्ट इन लंडन को भी पहले तीन दिन में सात करोड़ 95 लाख रुपए का कलेक्शन मिला था।

chat bot
आपका साथी