Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 13: मणि रत्नम की PS1 ने दी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-द राइज' को मात, जानिए कमाई

Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 13 मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही है। इस फिल्म ने अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Thu, 13 Oct 2022 01:20 PM (IST) Updated:Thu, 13 Oct 2022 01:20 PM (IST)
Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 13: मणि रत्नम की PS1 ने दी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-द राइज' को मात, जानिए कमाई
Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 13 collection mani ratnam PS1 break pushpa the rise record. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 13: मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और महज 11 दिनों में ही इस फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इतना ही नहीं, पीएस-1 ने कमाई के मामले में पैन इंडिया रिलीज अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द राइज' को भी पीछे छोड़ दिया है।

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-द राइज' से आगे निकली मणि रत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन 1'

चोल साम्राज्य पर बनी इस ऐतिहासिक फिल्म ने 13 दिनों में ही अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-द राइज' को दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म ने लाइफटाइम लगभग 355 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी, लेकिन 13 दिनों में ही 'पुष्पा-द राइज' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने लगभग 410 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म दुनियाभर में साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आठवीं फिल्म है। हालांकि जिस रफ्तार से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म बाहुबली से लेकर एस एस राजामौली की 'आरआरआर' तक का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो सकती है।

तमिल सिनेमा में भी फिल्म कर रही है रॉक

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म तमिल सिनेमा में लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। 'पोन्नियिन सेल्वन 1' कम समय में तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हिंदी में ऐश्वर्या राय स्टारर ये फिल्म बहुत ही स्लो स्पीड से आगे बढ़ रही है और फिल्म ने अब तक हिंदी में 19.43 करोड़ का ही बिजनेस किया है। शुरूआती पांच दिनों में ही तमिल भाषा में इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। इस फिल्म ने सिर्फ तमिल में अब तक 186.88 करोड़ के आसपास बिजनेस किया और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टोटल कमाई 227.61 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 1 Box Office Day 12: मणि रत्नम की PS1 के आगे खस्ता हुई सबकी हालत, 12 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 1 box office day 11: देश ही नहीं विदेशों में भी PS1 की फैल रही है आग, बनाया एक और नया रिकॉर्ड

chat bot
आपका साथी