Marjaavaan Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मरजावां' की रफ्तार बरकरार, वीकेंड तक कर सकती है 20 करोड़ पार

Marjaavaan Box Office Collection Day 2 पहले दिन सधी शुरुआत के बाद फ़िल्म ने दूसरे दिन भी उस रफ़्तार को बरकार रखा है। दो दिनों में फ़िल्म ने 14 करोड़ का आकंडा पार कर लिया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:15 PM (IST)
Marjaavaan Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मरजावां' की रफ्तार बरकरार, वीकेंड तक कर सकती है 20 करोड़ पार
Marjaavaan Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मरजावां' की रफ्तार बरकरार, वीकेंड तक कर सकती है 20 करोड़ पार

नई दिल्ली, जेएनएन।  Marjaavaan Box Office Collection Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फ़िल्म 'मरजांवा' लगातार बॉक्स ऑफ़िस पर पकड़ बनाएं हुए है। 80के दशक के फ़िल्मों को ट्रिब्यूट करती इस फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवालों का असर बॉक्स पर नहीं दिख रहा है। पहले दिन सधी शुरुआत के बाद फ़िल्म ने दूसरे दिन भी उस रफ़्तार को बरकरार रखा है। दो दिनों में फ़िल्म ने 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, फ़िल्म ने दूसरे दिन 7.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तरण ने आफ़िशियल अकाउंट से ट्वीट करके लिखा, 'मरजावां ने सिंगल स्क्रीन पर दूसरे दिन भी मजूबत पकड़ बनाएं रखा है...मेट्रो/ मल्टीप्लेक्स में पहले दिन की सामान्य शुरुआत बरकार है। तीसरे दिन कलेक्शन में वृद्धि होनी चाहिए। वीकेंड पर 22 करोड़ का लक्ष्य.. शुक्रवार को 7.03 करोड़ और शनिवार को 7.21 करोड़ का कलेक्शन। कुल 14.24 करोड़ का कलेक्शन।'

#Marjaavaan maintains strong occupancy in mass belt/single screens on Day 2... Metros/multiplexes - average on Day 1 - remain in the same range... Biz should grow on Day 3... Eyes ₹ 22 cr [+/-] weekend... Fri 7.03 cr, Sat 7.21 cr. Total: ₹ 14.24 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) November 17, 2019

इस फ़िल्म के रिलीज़ से पहले भी यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह सिंगल स्क्रीन और थिएटर्स में अच्छा कलेक्शन करेगी। इस फ़िल्म के जरिए सिद्धार्थ वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी पिछली कुछ फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस खास कमाल नहीं कर पाई हैं। इस बार वह फिर से रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले रितेश देशमुख और सिद्धार्थ 'एक विलेन' में एक साथ नज़र आ चुके हैं। इस फ़िल्म में भी रितेश विलेन के किरदार में थे। वहीं, मरजांवा में भी रितेश की ऐसी ही भूमिका है।

इस फ़िल्म में सिद्धार्थ और रितेश के अलावा तारा सुतारिया भी अहम भूमिका है। फ़िल्म को अगले वीकेंड में जबरदस्त टक्कर मिल सकती है। 22 दिसंबर को मल्टीस्टारर कॉमेडी फ़िल्म 'पागलपंती' रिलीज़ हो रही है। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ की यह फ़िल्म शानदार शुरुआत को कहां तक लेकर जाती है।

chat bot
आपका साथी