Box Office: अय्यारी को मिली हार करारी, पहले वीकेंड में बस इतनी कमाई

पैड मैन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी स्थिति मजबूत बना कर रखी है। फिल्म को दूसरे वीकेंड में 9 करोड़ रूपये की कमाई हुई और अब नेट इंडिया कलेक्शन 71 करोड़ 90 लाख रूपये हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 02:05 PM (IST) Updated:Tue, 20 Feb 2018 12:09 PM (IST)
Box Office: अय्यारी को मिली हार करारी, पहले वीकेंड में बस इतनी कमाई
Box Office: अय्यारी को मिली हार करारी, पहले वीकेंड में बस इतनी कमाई

मुंबई। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म अय्यारी को बॉक्स ऑफ़िस दर्शकों का साथ नहीं मिला है और फिल्म ने पहले तीन दिनों में लगभग 11 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है।

नीरज पांडे जैसे बड़े निर्देशक, मनोज बाजपेई जैसे मंझे हुए अभिनेता और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसा यंग चार्म होते हुए भी अय्यारी फीकी साबित हुई है। फिल्म को तीसरे दिन यानि रविवार को चार करोड़ 30 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ। तीन करोड़ 36 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली अय्यारी को पहले वीकेंड में करीब 11 करोड़ 70 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। बेबी और स्पेशल 26 जैसी फिल्में बनाने वाले नीरज पांडे की अय्यारी भारतीय सेना के दो अधिकारियों की कहानी है। ये रोल मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। साथ में रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा ने भी काम किया। करीब 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर बने रहने के लिए पहले वीकेंड में अच्छा कलेक्शन चाहिए था लेकिन फिल्म इसमें फेल हो गई। इसी रेज में नीरज पांडे की फिल्म बेबी की स्पिनऑफ़ फिल्म नाम शबाना आई थी जिसने पहले वीकेंड में 18 करोड़ 76 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। वैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली फिल्म अ जेंटलमैन को पहले वीकेंड में 13 करोड़ 13 लाख रूपये का ही कलेक्शन मिला था जबकि इत्तेफ़ाक को 16 करोड़ पांच लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। करीब दो घंटे 36 मिनट की इस फिल्म को दुनिया भर में करीब 2100 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया। इस बीच पैड मैन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी स्थिति मजबूत बना कर रखी है। फिल्म को इस रविवार को तीन करोड़ 78 लाख रूपये और दूसरे वीकेंड में 9 करोड़ रूपये की कमाई हुई है और अब नेट इंडिया कलेक्शन 71 करोड़ 90 लाख़ रूपये पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें: Box Office: अय्यारी दूसरे दिन भी रही बेअसर, कमाई बस इतने करोड़

chat bot
आपका साथी