दर्शकों को भायी एडल्ट कामेडी

अधिकांश समीक्षकों को सचिन यार्डी की फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम पसंद नहीं आई थी,लेकिन दर्शकों ने उनकी आलोचना की परवाह नहीं की। पहले वीकएंड में इस फिल्म ने 23 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।

By Edited By: Publish:Tue, 31 Jul 2012 01:38 PM (IST) Updated:Tue, 31 Jul 2012 01:38 PM (IST)
दर्शकों को भायी एडल्ट कामेडी

अधिकांश समीक्षकों को सचिन यार्डी की फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम पसंद नहीं आई थी,लेकिन दर्शकों ने उनकी आलोचना की परवाह नहीं की। पहले वीकएंड में इस फिल्म ने 23 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।

तुषार कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म के लिए यह औसत से बेहतर प्रदर्शन है। एकता कपूर की मार्केटिंग और प्रचार ने इस फिल्म के दर्शक जुटाए। शुरू से स्पष्ट था कि क्या सुपर कूल हैं हम एक एडल्ट कामेडी है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक इस फिल्म को युवा दर्शकों ने ज्यादा पसंद किया है। खास का मल्टीप्लेक्स में युवा दर्शकों की भीड़ ही उमड़ी।

दूसरी फिल्म आलाप से अधिकक उम्मीद नहीं थी। नए चेहरों की इस अनगढ़ फिल्म को दर्शक नहीं मिले। पिछली फिल्मों में कॉकटेल और बोल बच्चन अभी तक थिएटरों में टिकी हैं। बोल बच्चन तो 100 करोड़ क्लब में भी आ गई है।

-अजय ब्रह्मात्मज

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी