Box office: 6 दिनों में जग्गा जासूस को मिले 43.75 करोड़

फिल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jul 2017 07:47 AM (IST)
Box office: 6 दिनों में जग्गा जासूस को मिले 43.75 करोड़
Box office: 6 दिनों में जग्गा जासूस को मिले 43.75 करोड़

मुंबई। अनुराग बसु निर्देशित रणबीर कपूर और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' ने 6 दिनों में घरेलू बॉक्स अॉफिस पर कुल 43.75 करोड़ की कमाई की है। लेकिन फिल्म की कमाई का ग्राफ पहले वीकेंड के बाद से नीचे आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन आठ करोड़ 57 लाख का कलेक्शन बटोरने वाली रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की म्यूज़िकल- एडवेंचर जग्गा जासूस ने 6 दिनों के अंदर 43.75 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है। बुधवार को फिल्म ने 3.05 करोड़ की कमाई की। वही, मंगलवार को 3.48 और सोमवार को 4.05 करोड़ की कमाई की थी। इन आंकड़ों को देखकर लगता है कि, फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे ही जा रहा है। आपको बता दें कि, इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ 17 लाख रुपए की कमाई की थी। फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन बढ़त दिखाई दी थी जब कलेक्शन में 11 करोड़ 53 लाख रूपये जुड़ गए थे और तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म ने 13 करोड़ सात लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Exclusive: श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर में नहीं होतीं शबाना, अगर इस एक्ट्रेस ने रिजेक्ट नहीं किया होता रोल

बताते चलें कि, जग्गा जासूस इस साल की वीकेंड में कमाई करने वाली फिल्मों में सातवें नंबर पर पहुंच गई थी।इस साल के वीकेंड में बाहुबली हिंदी ( 128 करोड़ रूपये) , ट्यूबलाइट ( 64 करोड़ 77 लाख) , रईस ( 59 करोड़ 83 लाख) , जॉली एलएलबी 2 (50 करोड़ 46 लाख) , बद्रीनाथ की दुल्हनिया ( 43 करोड़ 05 लाख) और काबिल 38 करोड़ 87 लाख ) ही उससे आगे हैं। अब आगे देखना होगा कि फिल्म का दूसरा वीकेंड कैसा जाता है। 

chat bot
आपका साथी