Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 'सम्राट पृथ्वीराज' के सामने 'भूल भुलैया 2' 150 करोड़ पार, कार्तिक आर्यन बोले- 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं'

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Day 17 अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव भी खास भूमिकाओं में हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 06 Jun 2022 01:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jun 2022 02:18 PM (IST)
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 'सम्राट पृथ्वीराज' के सामने 'भूल भुलैया 2' 150 करोड़ पार, कार्तिक आर्यन बोले- 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं'
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 17. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 17: बीते शुक्रवार अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके साथ कमल हासन की विक्रम हिट लिस्ट और अदिवी शेष की मेजर भी हिंदी में रिलीज हुईं। इन सभी नई फिल्मों के बावजूद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने तीसरे वीकेंड में अपनी धमक कायम रखी है। सम्राट पृथ्वीराज के 40 करोड़ के ओपनिंग वीकेंड के मुकाबले भूल भुलैया 2 ने तीसरे वीकेंड में 13.07 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया।

3 मई को भूल भुलैया 2 ने तीसरे वीकेंड में एंट्री ली और फिल्म ने 2.81 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद शनिवार को 4.55 करोड़ और रविवार को 5.71 करोड़ का कलेक्शन किया था। भूल भुलैया 2 ने रविवार को 150 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है। फिल्म का 17 दिनों का नेट कलेक्शन अब 154.82 करोड़ हो चुका है। कार्तिक ने फिल्म के 150 करोड़ नेट करने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। कार्तिक ने मुस्कुराते हुए एक तस्वीर पोस्टर करके लिखा- 150 करोड़ वाली स्माइल। शुक्रिया।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

अनीस बज्मी निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने शुरुआत से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये थे। फिल्म ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो सम्राट पृथ्वीराज से बेहतर है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 55.96 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि सम्राट पृथ्वीराज ने लगभग 40 करोड़ जमा किये हैं। कार्तिक आर्यन ने एक और पोस्ट शेयर करके लिखा कि वर्ल्डवाइड 200 करोड़ हो गये हैं। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

भूल भुलैया 2 ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म का नेट कलेक्शन 49.70 करोड़ रहा था। भूल भुलैया 2 साल 2022 की पहली छमाही की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वहीं, हाइएस्ट नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लिस्ट में चौथे नम्बर पर है। पहले नम्बर पर कन्नड़ फिल्म केजीएफ 2 का हिंदी वर्जन है, जिसने 434 करोड़ से ज्यादा जमा किये हैं। वहीं, दूसरे नम्बर पर तेलुगु फिल्म आरआरआर का हिंदी वर्जन है, जिसने 277 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और तीसरे स्थान पर हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स है, जिसने 252 करोड़ का कलेक्शन किया था।

chat bot
आपका साथी