Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office 5 Weeks: उम्मीद से ज्यादा कमा चुकी कार्तिक आर्यन की फिल्म, क्या इस हफ्ते दर्शक कहेंगे जुग जुग जीयो?

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office 5 Weeks भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म पांच हफ्तों तक चली है और अब छठे हफ्ते में प्रवेश कर गयी है। हालांकि इस हफ्ते कार्तिक आर्यन को वरुण धवन से टक्कर लेनी होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 12:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 12:20 PM (IST)
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office 5 Weeks: उम्मीद से ज्यादा कमा चुकी कार्तिक आर्यन की फिल्म, क्या इस हफ्ते दर्शक कहेंगे जुग जुग जीयो?
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection 5 Weeks. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में इस वक्त अजीब दौर चल रहा है। जिस फिल्म से करोड़ों की उम्मीद होती है, वो ढेर हो जाती है और जिस फिल्म से कोई उम्मीद नहीं होती, वो करोड़ों में खेल जाती है। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 दूसरी श्रेणी की है। बिना किसी उम्मीद के सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अम्बार लगा दिया है। देखते ही देखते फिल्म 185 करोड़ पर पहुंच गयी है और अब 200 करोड़ की आस भी की जाने लगी है। हालांकि, आज शुक्रवार को वरुण धवन की जुग जुग जीयो आने के बाद डबल सेंचुरी थोड़ा मुश्किल लगने लगी है। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

गुरुवार 23 जून को भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में पांच हफ्तों का सफर कामयाबी के साथ पूरा कर लिया। इस दौरान फिल्म ने 184.32 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। पांचवें गुरुवार को फिल्म ने महज 51 लाख रुपये ही जमा किये हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले रविवार को फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी आ गयी, मगर इसके बावजूद सिनेमाघरों में कमाई का पहिया घूमता रहा है। अगर पांचवें हफ्ते में भूल भुलैया 2 के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार रहे- 

शुक्रवार (17 जून)- 1.15 करोड़ शनिवार (18 जून)- 2.02 करोड़ रविवार (19 जून)- 2.51 करोड़ सोमवार (20 जून)- 76 लाख मंगलवार (21 जून)- 66 लाख बुधवार (22 जून)- 57 लाख गुरुवार (23 जून)- 51 लाख

नेटफ्लिक्स पर आने के बाद फिल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिससे पता चलता है कि दर्शकों ने सिनेमाघरों में ही जाकर फिल्म देखने को तरजीह दी। अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म साल 2022 की पहली छमाही की चौथी सबसे सफल फिल्म बन चुकी है। इसके आगे केजीएफ 2, आरआरआर, द कश्मीर फाइल्स ही हैं। 

Bhool Bulaiyaa 2 VS JugJugg Jeeyo

आज शुक्रवार (24 जून) से फिल्म का छठा हफ्ता शुरू हो गया है और अब भूल भुलैया 2 की टक्कर जुग जुग जीयो से होगी, जो एक फैमली एंटरटेनर है और अच्छी रिव्यू हासिल कर रही है। करण जौहर निर्मित फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है, जो इससे पहले 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म गुड न्यूज बना चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

जुग जुग जीयो में अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। भूल भुलैया 2 के बाद कियारा की यह अगली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जुग जुग जीयो बड़ी रिलीज है, जो दुनियाभर में चार हजार से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गयी है। भारत में ही फिल्म 3375 स्क्रींस पर आयी है और हर दिन इसके 11 हजार से अधिक शोज सिनेमाघरों में चलेंगे।

chat bot
आपका साथी