बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी हुई है आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग', जानिए टोटल कलेक्शन

डार्क थ्रिलर कहानी को दिखाने वाली फ़िल्म मलंग का बॉक्स कलेक्शन 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस के माहौल के बीच फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी हुई है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 06:37 PM (IST)
बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी हुई है आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग', जानिए टोटल कलेक्शन
बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी हुई है आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'मलंग', जानिए टोटल कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर स्टारर और मोहित सूरी डायरेक्टड फिल्म 'मलंग' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।  फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता पा रही है। डार्क थ्रिलर कहानी को दिखाने वाली फ़िल्म 'मलंग' का बॉक्स कलेक्शन 60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस के बीच फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर टिकी हुई है। फ़िल्म को अच्छे रिव्यू के अलाव पर माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल रहा है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म, 7 फरवरी को बड़े परदे पर रिलीज़ हुई थी। अब एक महीने की लंबी अवधि के बाद भी सिनेमा हॉल में अच्छी चल रही है।

'मलंग' में आदित्य ने एक नए मास हीरो को जन्म दिया है। अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए आदित्य ने बड़े पैमाने पर फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन किया। वह फिल्म में दो अलग-अलग अवतार में देखे गए। वो न सिर्फ लीन बॉडी में शानदार दिखे, बल्कि उनका बल्की लुक भी दर्शकों को पसंद आया है। इसके अलावा मलंग के सह-कलाकार अनिल कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू पावर पैक्ड परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए। आदित्य और दिशा की सिजलिंग केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को पसंद आई।  

गौरतलब है कि लव आज कल, भूत और थप्पड़ जैसी फिल्मों के साथ रिलीज के बाद भी, मलंग का बॉक्सऑफिस मजबूत और स्थिर गति से बढ़ता दिख रहा है। ट्रेड एनालिस्ट अमूल मोहन ने एक बयान में कहा, 'मलंग पर दर्शकों ने जितना प्यार बरसाया है वो अद्भुत है। बॉक्स-ऑफिस फिल्म प्रभावशाली ढंग से उन दूसरे फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। मलंग के साथ फिल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर नए एक्शन हीरो के रूप में उभरे हैं। यह एक ऐसा जॉनर है, जिसे उन्होंने अपने करियर में पहली बार किया है। 

अगर आदित्य रॉय कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म लूडो, महेश भट्ट की सड़क 2 और एकता कपूर और भूषण कुमार की फिल्म एक विलेन 2 में भी नज़र आएंगे। 

chat bot
आपका साथी