पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर बनेगी फिल्म, इस अभिनेत्री की छह साल बाद वापसी

मुझे उनकी बहन के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है लेकिन जल्द ही लेखक धीरज मिश्रा के साथ मिल कर रिसर्च शुरू करुंगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 04:46 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 04:46 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर बनेगी फिल्म, इस अभिनेत्री की छह साल बाद वापसी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर बनेगी फिल्म, इस अभिनेत्री की छह साल बाद वापसी

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की जनक भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर बनने वाली फिल्म से बीते जमाने की प्रभावी अभिनेत्री अनीता राज़ छह साल बाद वापसी करने जा रही हैं।

आर एस एस के चिन्तक रहे दीनदयाल उपाध्याय पर बन रहे इस बायोपिक में अनीता राज को पंडित जी की मुंहबोली बहन लता खन्ना का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। अनीता के मुताबिक उन्हें दीनदयाल उपाध्याय की कहानी प्रेरणादायक लगी और इसी कारण उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हां कर दी। मुझे उनकी बहन के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है लेकिन जल्द ही लेखक धीरज मिश्रा के साथ मिल कर रिसर्च शुरू करुंगी। कुछ अच्छा नहीं आ रहा था इसलिए परिवार की तरफ़ ध्यान दे रही थी लेकिन अब अच्छे रोल आ रहे हैं। टीवी पर मैंने अनिल कपूर के शो 24 और एक था राजा एक थी रानी को चुना।

पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने धरम जी, संजय दत्त, राज बब्बर, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई सितारों के साथ लगातार काम किया है। फिल्मों में प्रेम गीत से अपनी शुरुआत करने वाली अनिता राज, साल 2012 में आख़िरी बार फिल्म चार दिन की चांदनी में नज़र आई थीं।

अनीता राज के पिता जगदीश राज, फिल्मों के नामी कलाकार थे और उन्होंने बड़े परदे पर सबसे अधिक बार पुलिसवाला बन कर एक रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें: साहब बीवी और गैंगस्टर 3 Trailer : नई शुरुआत, एक नई शरारत के लिए

chat bot
आपका साथी