Year Ender 2021: आर्यन खान से लेकर 'तारक मेहता' की 'बबीता जी' तक, ये रहे साल 2021 के सबसे बड़े विवादो में घिरे स्टार्स

टीवी का फेमस सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो में देश के कोने से कंटेस्टेंट अपनी सिंगिंग की प्रतिभा दिखाने आते हैं। लेकिन इस बार का सीजन काफी विवादों में रहा था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 15 Dec 2021 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 16 Dec 2021 07:18 AM (IST)
Year Ender 2021: आर्यन खान से लेकर 'तारक मेहता' की 'बबीता जी' तक, ये रहे साल 2021 के सबसे बड़े विवादो में घिरे स्टार्स
Photo Credit : Aryan Khan, Munmun Dutta Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2021 को जाने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ये साल लोगों के लिए कई अच्छी और बुरी यादें छोड़कर जा रहा है। वहीं अगर हम फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो ये साल जहां की सेलेब्स के बेहद ही खास रहा तो कई के लिए साल 2021 कई बड़े झटके देकर जा रहा है। इस पूरे साल मनोरंजन जगत में जो भी उथल पुथल रही या ​सही मायने में कहें तो साल भर जो बड़े विवाद रहें आज हम अपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चहिए एक नजर डालते हैं साल 2021 के बड़े विवाद या फिर विवादों फंस स्टार्स पर...

आर्यन खान :

इस साल यानी 2021 में सबसे ज्यादा अगर कोई नाम विवाद में रहा ​तो था शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान का। आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स केस ममाले में गिरफ्तार किया था। दरअसल, मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर चल रही पार्टी में छापेमारी कर आर्यन खान सहित 11 लोगों को हिसारत में लिया था। इसके बाद उनपर एक के बाद एक कई आरोप लगते नजर आए थे। आर्यन खान को ड्रग्स केस में 25 दिन बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिली ​थी। इस केस में आर्यन अकेले नहीं बल्कि उनके साथ अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा का नाम भी ड्रग्स केस में शामिल रहा था। आर्यन के सपोर्ट में फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स खड़े होते नजर आए थे।

राज कुंद्रा:

यह बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के लिए भी ये साल काफी​ विवादों भरा रहा हैं राज के इसी साल अगस्त में अश्लील वीडियो बनाने और ऐप के जरिए इनका कारोबार करने और उसके वितरण का आरोप लगा था। इसी मामले को लेकर राज को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अगस्त में गिरफ्तार किया था। वहीं राज को करीब 60 दिनों के बाद बेल मिली थी। इस बात को लेकर न सिर्फ राज बल्कि शिल्पा और उनेक पूरे परिवार को काफी ट्रोल किया गया था। लगभग एक महीने बाद उन्हें इस केस में जमानत मिल सकी थी।

तापसी पन्नू :

तापसी पन्नू के लिए ये साल कुछ ठीक नहीं रहा। तापसी पन्नू सहित अनुराग कश्यप और विकास बहल जैसे कई सेलेब्स के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। ​मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू 650 करोड़ के टैक्स अनियमितता में शामिल रहे। तापसी सबसे ज्यादा आईटी के रडार में रहीं थी। हालांकि, उन्होंने ट्वीट से साफ कर दिया था कि आईटी किन-किन मामलों को लेकर उनसे पूछताछ की थी। वहीं विकास बहल, अनुराग कश्यप और मधु मेंटेना के घर पर छापेमारी फैंटम फिल्म्स में टैक्सी चोरी को लेकर हुई थी। ये तीनों इस प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं।

युविका चौधरी :

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और प्रिंस नरूला की पत्नी युविका चौधरी अपने एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गईं थीं। इस वीडियो में युविका ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी वजह से न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया बल्कि कई समाजिक संस्थाओं ने उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले को बढ़ता देख युविका ने फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों से माफी मांगी और बताया कि यह उनसे गलती से हो गया था, उन्हें इस शब्द का मतलब नहीं पता था।

मुनमुन दत्ता :

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता भी साल 2021 में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर विवादों में आ गईं थीं। दरअसल, उन्होंने भी एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। यही नहीं ट्विटर पर उनके खिलाफ #ArrestMunmunDutta तक ट्रेंड करने लगा था। इसे बाद मुनमुन दत्ता ने लोगों के गुस्से को देखते हुए न सिर्फ उस वीडियो को हटाया बल्कि लोगों से माफी भी मांगी।

कंगना रनोट :

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट के लिए साल कोई भी वह हमेशा ही विवादो में बनीं रहती हैं। वह अपनी बात को हमेशा ही बेबाकी से बोलने में कभी भी पीछे नहीं हटती हैं। वहीं साल 2021 में भी कंगना कई विवादों में घिरी रहीं हैं। इसकी वजह से कई बार इसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में कंगना भारत की आजादी को लेकर अपनी टिप्पणी देने की वजह से विवादों में आईं थीं। उन्होंने कहा था, 'आजादी 1947 में हमें भीख में मिली थी, आजादी तो साल 2014 में मिली है।' इसकी वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। यहीं नहीं किसान आंदोलन कर रहे किसानों को भी उन्होंने आतंकवादी कहा था। आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वजह से कंगना आत तक विवादों में बनी हुई हैं। इसके अलावा फेमस लेखक जोवद अख्तर संग भी उनका विवाद जग जाहिर है। बॉलीवुड में भाई भतीजावाद को लेकर एक इंटरव्यू में कंगना ने जोवद अख्तर को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। कंगना के अनुसार जावेद ने सुशांत सिंह रापजूत का मजाक उड़ाया था। इसी बात से नाराज होकर जावेद अख्तर ने उनपर मानहानि का मामला दर्ज किया था। ये मामला पिछले साल अगस्त का है।

तांडव :

वहीं सैफ अली खान की चर्चित वेब सीरीज 'तांडव' को विवाद झेलने पड़े थे। लोगों के अनुसार इस सीरीज में कई ऐसी चीजें दिखाई गईं थीं, जिसने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बात उस वक्त ज्यादा बिगड़ी जब फिल्म के निर्माता को लेकर लोगों ने एफआईआर तक दर्ज करवा दिए थे। विवाद को बढ़ता देख निर्माता ने सीन को डिलीट कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी।

फैमिली मैन :

बॉलीवुड के दमदार ए​क्टर मनोज बाजपेयी और साउथ एक्ट्रेस प्रियामणी स्टारर वेब सीरीज 'फैमिली मैन' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसका पहला सीजन को तो खूब पसंद किया गया। लेकिन दूसरे सीजन को लेकर जमकर विवाद हुआ है। दरअसल, इस ​सीरीज में दक्षिण के लोगों को आतंकवादियों के रूप में दिखाने की वजह से लोग काफी नाराज थे। विवादों में आने के बाद लोगों ने इस सीरीज को एंटी तमिल बताया था।

वहीं वेब सीरीज को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी।

इंडियन आइडल 12 :

टीवी का फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो में देश के कोने से कंटेस्टेंट अपनी सिंगिंग की प्रतिभा दिखाने आते हैं। लेकिन इस बार का सीजन काफी विवादों में रहा था। दरअसल, शो में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार को बुलाया गया था। इसके बाद अमित कुमार ने इंडियन आइडल के मेकर्स की पोल खोलते हुए काफी बड़ा बनया जारी किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस शो में सिर्फ पैसों के लिए गए थे और मेकर्स के कहने पर कंटेस्टेंट की तारीफ की थी। अमित कुमार के इस बयान के बाद शो को लेकर काफी बवाल मचा था।

chat bot
आपका साथी