बस एक क्लिक पर जानिये ज़ी सिने अवार्ड्स 2017 के विजेताओं के नाम

रीजनल फिल्मों में सैरात के नाम बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस जैसे तीनों बड़े अवार्ड रहे।

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 12 Mar 2017 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2017 11:10 AM (IST)
बस एक क्लिक पर जानिये ज़ी सिने अवार्ड्स 2017 के विजेताओं के नाम
बस एक क्लिक पर जानिये ज़ी सिने अवार्ड्स 2017 के विजेताओं के नाम

मुंबई। ज़ी सिने अवार्ड्स 2017 के विजेताओं की लिस्ट आ चुकी है। अलग-अलग कैटेगरी में अगर विनर्स के नाम पर नज़र डालें तो इस अवार्ड में भी कोई बहुत बड़ा उलट फेर नहीं दिखता। सुल्तान, पिंक, नीरजा जैसी फ़िल्मों के अलावा सलमान और अनुष्का समेत अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट जैसे सितारों का जीतना लगभग तय था। क्योंकि, कुछ यही नाम पिछले कुछ अवार्ड्स में भी शामिल रहे हैं।

बेस्ट एक्टर मेल, फीमेल और फ़िल्म के लिए जी सिने अवार्ड्स वीवर्स चॉइस और सामान्य दो श्रेणियों में दिया गया। वीवर्स चॉइस मेल एक्टर का अवार्ड सलमान ख़ान ने अपने नाम किया। नॉमिनेशन में सलमान के अलावा, आमिर ख़ान (दंगल), अक्षय कुमार (एयरलिफ्ट), सुशांत सिंह राजपूत (एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी), अमिताभ बच्चन (पिंक) और रणबीर कपूर (ऐ दिल है मुश्किल) शामिल थे। वहीं वीवर्स चॉइस बेस्ट एक्टर फीमेल का अवार्ड अनुष्का शर्मा ने फ़िल्म सुलतान के लिए जीता। अनुष्का का मुकाबला इस लिस्ट में सोनम कपूर (नीरजा), तापसी पन्नू (पिंक), आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब, डियर ज़िंदगी) और फातिमा सना शेख (दंगल) से था।

इसे भी पढ़ें: गोद में उठाया था कभी, फिर जान ले ली...बाहुबली का यह नया पोस्टर आपने देखा क्या

 

वीवर्स चॉइस बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड जीता 'दंगल' ने। इस लिस्ट में नॉमिनेशन रहे- नीरजा, सुलतान एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी, पिंक और रूस्तम। वीवर्स चॉइस के अलावा बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड पिंक को, इसी फ़िल्म के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला तो वहीं आलिया भट्ट को 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। नीरजा के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड राम माधवानी ने जीता।

Photos: Red carpet पर दिखा हसीनाओं का जलवा, एेसे Attire में पहुंची

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल के लिए 'कपूर एंड संस' से ऋषि कपूर तो वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल के फीमेल का अवार्ड शबाना आज़मी (नीरजा) को दिया गया। बेस्ट एक्टर निगेटिव का अवार्ड भी नीरजा की झोली में गया, विनर रहे- जिम सार्भ। जिम ने बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड भी जीता। जबकि 'साला खडूस' के लिए रितिका सिंह बेस्ट डेब्यू फीमेल लिस्ट में विनर रहीं। इन सबके बीच संगीत के लिए प्रीतम ( ऐ दिल है मुश्किल) ने जी सिने अवार्ड अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें: 'बाहुबली' को मारने वाले कटप्पा की कहानी हुई लीक... जानकर रो पड़ेंगे आप

इसके अलावा, तकनीकी अवार्ड्स की बात करें तो बेस्ट एडिटिंग के लिए मोनीशा बलदावा (नीरजा), बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए शिवाय को, तो बेस्ट डायलॉग का अवार्ड पिंक की झोली में गया। जबकि बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन (नीरजा), बेस्ट साउंड डिज़ाइन (सुल्तान) बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर (एयरलिफ्ट), बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (अनिरूद्ध रॉय चौधरी, पिंक)।

इसे भी पढ़ें: इन 7 फ़िल्मी गीतों को सुने बिना होली का हर रंग फीका और हर जश्न अधूरा है, आप भी सुनिए

जी सिने अवार्ड्स बेस्ट सिंगर की बात करें तो विनर रहे अरिजित सिंह उन्होंने यह अवार्ड फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए जीता, बेस्ट सिंगर - नेहा भसीन (जग घुमेया, सुल्तान) बेस्ट एक्शन - शिवाय, बेस्ट चित्रांकन - शिवाय; बेस्ट स्टोरी - कपूर एंड सन्स; बेस्ट स्क्रीनप्ले - नीरजा। साथ ही रीजनल फिल्मों में सैरात के नाम बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस जैसे तीनों बड़े अवार्ड रहे।

chat bot
आपका साथी