Aishwarya Rai Bachchan के साथ काम करने के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने दिया था ऐसा जवाब

Aishwarya Rai Bachchan पिछली बार अनिल कपूर और राजकुमार राव की फ़िल्म फन्ने खां में नज़र आयी थीं जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। आख़िरी बार दोनों 2010 की फ़िल्म रावण में साथ आये थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 07:45 AM (IST)
Aishwarya Rai Bachchan के साथ काम करने के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने दिया था ऐसा जवाब
Aishwarya Rai Bachchan के साथ काम करने के सवाल पर अभिषेक बच्चन ने दिया था ऐसा जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ ब्रीद- इन टू द शैडोज़ से डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। सीरीज़ 10 जुलाई को रिलीज़ हो जाएगी। फैंस के ज़हन में यह सवाल बार-बार उठता है कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पर्दे पर कब लौटेंगे। दोनों कलाकारों ने गुरु, धूम 2, ढाई अक्षर प्रेम के और सरकार राज जैसी फ़िल्मों में काम किया है। आख़िरी बार दोनों 2010 की फ़िल्म रावण में साथ आये थे, जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया था एक इंटरव्यू में जब अभिषेक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि सिर्फ़ साथ में आने के लिए वो कोई फ़िल्म नहीं कर सकते। 

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक ने कहा था कि निश्चित तौर पर दोनों साथ आएंगे, लेकिन फ़िल्म का विषय दोनों को पसंद आना चाहिए। इस प्रोजेक्ट से रचनात्मक संतुष्टि मिलनी चाहिए। पूरी तरह से यह उस प्रोजेक्ट पर निर्भर करता है। कुछ वक़्त पहले अभिषेक और ऐश्वर्या के अनुराग कश्यप की फ़िल्म गुलाब जामुन में साथ आने की ख़बरें थीं, मगर यह आगे नहीं बढ़ सका। 

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछली बार अनिल कपूर और राजकुमार राव की फ़िल्म फन्ने खां में नज़र आयी थीं, जो 2018 में रिलीज़ हुई थी। उससे पहले 2016 में करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ जोड़ी बनायी थी। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को काफ़ी पसंद भी किया गया था। 

 

View this post on Instagram

✨❤️✨😍🌟

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Nov 19, 2019 at 6:31am PST

2010 में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म गुज़ारिश के बाद ऐश्वर्या ने 5 साल का लम्बा ब्रेक लिया और 2015 में संजय गुप्ता की फ़िल्म जज़्बा से पर्दे पर वापसी की। इस थ्रिलर फ़िल्म में ऐश्वर्या ने वकील का रोल निभाया था। इरफ़ान ख़ान, जैकी श्रॉफ और शबाना अहम किरदारों में नज़र आये थे। ऐश्वर्या इस फ़िल्म की सह-निर्माता भी थीं।ऐश्वर्या के फैंस को अब उनकी वापसी का इंतज़ार है। 

chat bot
आपका साथी