प्रिया ने सनी लियोन को पीछे छोड़ा, देखिए प्रिया की लेटेस्ट तस्वीरें

प्रिया प्रकाश वारियर अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। महज दो दिनों में उन्होंने डिजीटल वर्ल्ड में धमाल मचाया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 15 Feb 2018 03:29 PM (IST) Updated:Fri, 16 Feb 2018 12:28 PM (IST)
प्रिया ने सनी लियोन को पीछे छोड़ा, देखिए प्रिया की लेटेस्ट तस्वीरें
प्रिया ने सनी लियोन को पीछे छोड़ा, देखिए प्रिया की लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर के अभी तक दो वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं और दोनों ही खूब वायरल भी हुए हैं। लेकिन हाल ही में प्रिया की कुछ तस्वीरें एक इवेंट से आई हैं जिसमें वो रेड ड्रेसअप में नज़र आ रही हैं। तस्वीरें दिखाने से पहले आपको खास ख़बर बता दें कि, प्रिया इस साल सनी लियोन से ज्यादा गूगल पर सर्च की गई हैं।

जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल, गूगल पर इस साल 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री में प्रिया प्रकाश वारियर का नाम सामने आ रहा है। इससे पहले इस पायदान पर नाम सनी लियोन का था। लेकिन सनी को पछाड़कर प्रिया आगे निकल गई हैं। नीचे हम आपको एक ग्राफ दिखा रहे हैं जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि, पहले पायदान पर प्रिया प्रकाश वारियल का नाम है, वहीं दूसरे नंबर पर सनी लियोन का। 

साथ ही बता दें, तीसरे नंबर आलिया भट्ट और चौथे नंबर पर कटरीना कैफ का नाम है। बात करें प्रिया की लेटेस्ट तस्वीरों की तो, अभी-अभी हैदराबाद में एक इवेंट हुआ है जिसमें प्रिया प्रकाश वारियर भी पहुंची थीं। 

इस खास मौके पर प्रिया ने रेड कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी।

इस ड्रेसअप में वे बहुत खूबसूरत नज़र आ रही थीं। इवेंट के दौरान प्रिया ने वह सीन दोहराया जो उनकी फिल्म के टीजर में उन्होंने फिल्माया था। 

आपको बता दें कि, अपने पहले वीडियो से सोशल मीडिया के जरिए धूम मचाने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनका नया वीडियो भी इसी हफ्ते आया जो कि काफी वायरल हुआ। 

यह भी पढ़ें: Padman को पाकिस्तान में प्रतिबंधित करना इंसानियत के विरुद्ध है - आर. बाल्की

पहले वीडियो में जहां वे अपने बॉयफ्रेंड को नजरों से दीवाना बना रही थीं वहीं दूसरे वीडियो में वे नैनों के तीर के साथ बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस दे रही हैं। दरअसल, दूसरा वीडियो प्रिया की फिल्म ओरु अदार लव का टीजर है जो हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस टीजर में एक बार फिर से प्रिया का कातिलाना लुक देखा जा सकता है। क्लास रूम में फिल्माये गए इस सीन में प्रिया अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस देती दिखाई दे रही हैं। लग रहा है कि वो फ्लाइंग किस के जरिए वे बंदूक चला रही हैं और बॉयफ्रेंड को अपनी अदा से घायल कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: इस ‘अमेरिकी कंगाली’ ने रजनीकांत की फिल्म 2.0 को दिया बड़ा झटका

chat bot
आपका साथी