Ranveer Singh की कार को फैंस की भीड़ ने घेरा तो एक्टर ने छत पर चढ़कर दिया ज़रूरी संदेश, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh फ़िलहाल रोहित शेट्टी की फ़िल्म सर्कस की शूटिंग कर रहे हैं। सिनेमाघरों में उनकी अगली रिलीज़ 83 होगी जो अगले साल रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में भी रणवीर नज़र आएंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 07:51 AM (IST)
Ranveer Singh की कार को फैंस की भीड़ ने घेरा तो एक्टर ने छत पर चढ़कर दिया ज़रूरी संदेश, देखें वायरल वीडियो
रणवीर सिंह बॉलीवुड के ख़ुशमिज़ाज एक्टर्स में माने जाते हैं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी कार की छत पर चढ़कर चारों ओर स्थित फैंस की भीड़ को फ्लाइंग किस दे रहे हैं और फिर कोरोना वायरस पैनडेमिक से लड़ने के लिए मुद्राओं के माध्यम से सैनिटाइज़ेशन और हाथ धोने का संदेश देते हैं।

रणवीर का यह वीडियो पैपराज़ी एकाउंट्स ने शेयर किया है। हुड वाली जैकेट और नी-लेंग्थ पैंट पहने रणवीर ने मास्क लगा रखा है। कार के चारों तरफ़ मौजूद फैंस की भारी भीड़ उन्हें देखकर हल्ला कर रही है और रणवीर उनके प्यार को स्वीकार करते हुए फ्लाइंग किस कर रहे हैं। कुछ फैंस मोबाइल से उनका वीडियो बना रहे हैं। आस-पास की बिल्डिंग्स की ओर भी रणवीर हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, रणवीर किसी शूट के बाद यह वीडियो बनाया गया है।

 

View this post on Instagram

#RanveerSingh snapped post his shoot. Climbs up on his car so he can address his fans well. 📽 Rachana Shah

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 9, 2020 at 10:11pm PST

वैसे, फैंस ऐसे अचानक सरप्राइज़ देना रणवीर की पुरानी आदत है। आपको याद होगा कुछ साल पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था, जिसमें वो कृष जैसा आउटफिट पहनकर अचानक कार रोककर सड़क पर उतरते हैं और ऋतिक रोशन के कहो ना प्यार है फ़िल्म के गाने पर डांस करने लगते हैं। रणवीर अब कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 में नज़र आएंगे, जो भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत पर बनी है।

इस फ़िल्म में रणवीर तत्कालीन कैप्टन कपिल देव का रोल निभा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमा देव के रोल में दिखेंगी। यह फ़िल्म अगले साल की पहली तिमाही में रिलीज़ होने की सम्भावना है। इसके अलावा रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में भी रणवीर नज़र आएंगे। वैसे, फ़िलहाल रणवीर रोहित की ही फ़िल्म सर्कस की शूटिंग कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में की जा रही है। पूजा हेगड़े रणवीर के साथ फीमेल लीड रोल में हैं। जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी अहम किरदारों में हैं। यह कॉमेडी ऑफ़ इरर्स के कॉन्सेप्ट पर आधारित है।

chat bot
आपका साथी