Happy Holi 2020: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जमकर पी ‘भांग’, देखें वायरल Video

Priyanka Chopra And Nick Jonas Enjoying Bhang पापाराज़ी ने दोनों को हवाई अड्डे पर एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर घुमते हुए स्पॉट किया हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Tue, 10 Mar 2020 09:41 AM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 08:21 AM (IST)
Happy Holi 2020: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जमकर पी ‘भांग’, देखें वायरल Video
Happy Holi 2020: होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जमकर पी ‘भांग’, देखें वायरल Video

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में मुंबई में होली मनाई और दोनों की रंगों में डूबी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। होली मनाने के बाद प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और परिवारजनों के साथ शहर से दूर वीकेंड मनाने के लिए रवाना हुए थे। होली पार्टी में प्रियंका और निक ने भांग का जमकर मजा लिया था।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में प्रियंका मस्ती कर रही है, वहीं उनके साथ उनकी गर्ल गैंग भी साथ नजर आ रही हैं और सभी म्यूजिक का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। जबकि निक को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on Mar 9, 2020 at 9:29am PDT

मुंबई में होली मनाने के बाद प्रियंका और निक को बीती रात यूएसए वापस जाते देखा जा सकता हैं। पापाराज़ी ने दोनों को हवाई अड्डे पर एक दूसरे के हाथ में हाथ डालकर घुमते हुए स्पॉट किया हैं। बड़े पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार शोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। अब प्रियंका को एक डिजिटल वेब सीरीज में राजकुमार राव के साथ देखा जाएगा।

 

View this post on Instagram

#priyankachoprajonas #NickJonas Clicked at airport #yogenshah @yogenshah_s

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Mar 9, 2020 at 3:22pm PDT

निक ने हाल ही में जोनास ब्रदर्स के साथ अपने 'हैप्पीनेस बिगिन्स' टूर पूरा किया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ हिंदू और क्रिश्चन अंदाज में शादी की हैंl निक जोनास अमेरिकी सिंगर और हॉलीवुड अभिनेता हैं। वह प्रियंका से उम्र में 10 वर्ष बड़े हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया हैंl प्रियंका की निक से शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई थीं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाई लिया था।

chat bot
आपका साथी