लता मंगेशकर ने शेयर की 1950 में ली पहली 'सेल्फ़ी', जानिए कैसे किया कारनामा

19 अगस्त को विश्व फोटो दिवस मनाया जाता है। अमिताभ बच्चन ने भी इस ख़ास दिन पर अपनी कई पुरानी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Aug 2018 06:49 AM (IST)
लता मंगेशकर ने शेयर की 1950 में ली पहली 'सेल्फ़ी', जानिए कैसे किया कारनामा
लता मंगेशकर ने शेयर की 1950 में ली पहली 'सेल्फ़ी', जानिए कैसे किया कारनामा

मुंबई। हिंदी सिनेमा की सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने पहली सेल्फ़ी तस्वीर कब ली होगी? कोई अंदाज़ा लगा सकते हैं- 5 साल पहले, 3 साल पहले या एक साल पहले। इन तीनों में से अगर आप एक भी विकल्प चुनते हैं तो आपका जवाब ग़लत है, क्योंकि कोई अंदाज़ा भी नहीं लगा सकता कि लता मंगेशकर ने पहली सेल्फ़ी कब ली होगी। खुलासा ख़ुद लता जी ने किया है। 

लता मंगेशकर ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय हैं और अक्सर अपने फैंस और फॉलोअर्स से इंटरेक्शन करती रहती हैं। सोमवार को लता मंगेशकर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बिल्कुल यंग हैं। तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि 50 साल से अधिक पुरानी है। इस तस्वीर के बारे में बताते हुए लता मंगेशकर लिखती हैं- नमस्कार। मैं अपनी ख़ुद ही खिंची गयी तस्वीर साझा कर रही हूं, जो 1950 के दौर में ली गयी थी। आज इसे सेल्फ़ी कहते हैं। 

Namaskar.Sharing my ‘self clicked’ picture, which was clicked in

1950’s

Today, it’s known as ‘selfie’ pic.twitter.com/5wXZtOxXMT — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 20, 2018

आपको जवाब मिल गया होगा। लता मंगेशकर ने पहली सेल्फ़ी आज से लगभग 60 साल पहले ले ली थी, जब वो हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी से सितारा बनकर उभर रही थीं। सेल्फ़ी शब्द स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा आने से लोकप्रिय हुआ है। फ्रंट कैमरे से ख़ुद की तस्वीर लेने के कॉन्सेप्ट को सेल्फ़ी नाम दिया गया है। जिस वक़्त की यह तस्वीर है, उस दौर में स्मार्ट पोन तो छोड़िए, साधारण मोबाइल फ़ोन भी नहीं होते थे। लैंडलाइन फोंस भी कुछ रसूखदारों के पास ही होते थे और इसे उस दौर का स्टेटस सिंबल माना जाता था। 

World Photography Day. pic.twitter.com/WpUxe1ozKy

— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 20, 2018

वैसे 19 अगस्त को विश्व फोटो दिवस मनाया जाता है। इस दिन के लिहाज़ से लता मंगेशकर की सेल्फ़ी फोटो उनके फैंस के लिए वाकई तोहफ़ा है। अमिताभ बच्चन ने भी इस ख़ास दिन पर अपनी कई पुरानी तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। 

T 2905 - World Photography day .. pic.twitter.com/jmpOw8TYPZ — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 19, 2018

अमिताभ बच्चन भी ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय हैं और तक़रीबन हर रोज़ अपने फैंस को अपनी तस्वीरों से रू-ब-रू करवाते रहते हैं। इस बार बिग बी ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं वो काफ़ी अलग हैं और उस वक़्त की हैं जब वो हिंदी फ़िल्मों के शिखर पर बैठे थे। इन तस्वीरों में अमिताभ अपने परिवार के सदस्यों के साथ नज़र आ रहे हैं। अभिषेक और श्वते के अलावा पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन को भी फोटो में देखा जा सकता है।

T 2905 - world photography day .. pic.twitter.com/7xFEzCvgk4 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 19, 2018

इन तस्वीरों में अमिताभ जिन कैमरों से फोटोग्राफी कर रहे हैं, वो भी एक अलग ही अंदाज़ है। सेल्फ़ी दौर में ऐसे कैमरे भी विंटेज ब्यूटी की तरह हैं।

chat bot
आपका साथी