सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साथ में किया डांस, देखें वीडियो
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई मंगलवार को गई है।
मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर 8 मई को मतलब मंगलवार के दिन अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ शादी की। इस शादी की भव्य तैयारियां चल कई दिन पहले से चल रही थीं।जहां एक ओर कपूर परिवार के सदस्य तैयारियों में लगे थे वहीं सोनम के दोस्त भी खास डांस परफॉर्मेंस की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान सोनम कपूर आनंद के साथ डांस करती नजर आईं थी।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर सोनमवेडआउंद नाम से अकाउंट बनाया गया है जिसमे इस भव्य शादी को लेकर अपडेट्स दी जा रही हैं। खास बात यह है कि, कुछ समय पहले वीडियो और फोटो शेयर किए गए थे। इस वीडियो में एक वीडियो सोनम और आनंद के डांस का भी शामिल था। A post shared by 🎆 Sonam Weds Anand 🎆 (@sonamwedsanand) on May 6, 2018 at 5:40pm PDT
इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं सोनम और आनंद साथ में डांस कर रहे हैं। एक और वीडियो है जिसमें सोनम के पिता अनिल कपूर खुश नजर आ रही हैं और थिरक भी रहे हैं।
A post shared by 🎆 Sonam Weds Anand 🎆 (@sonamwedsanand) on May 6, 2018 at 5:37pm PDT
और इस वीडियो में तो आप दुल्हन बनने जा रही सोनम कपूर को भी डांस करते देख पाएंगे। A post shared by 🎆 Sonam Weds Anand 🎆 (@sonamwedsanand) on May 6, 2018 at 5:30pm PDT
आपको बता दें कि, स्वरा भास्कर इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थी और डांस रिहर्सल कर रही थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया था जो सोनम कपूर की शादी के लिए चल रही तैयारियों को लेकर था। इसमें देखा जा सकता है कि, स्वरा भास्कर डांस की प्रेक्टिस कर रही थी। A post shared by 🎆 Sonam Weds Anand 🎆 (@sonamwedsanand) on May 6, 2018 at 6:29am PDT
आपको बता दें कि, सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग एक जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि, इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान अहम किरदार में हैं। अब अॉन स्क्रीन तो स्वरा और सोनम कपूर अगले महीने साथ दिखेंगी। और सोनम की शादी में भी स्वरा धूम मचाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल अक्टूबर के महीने में हनीमून पर जायेंगे l शादी होते ही सोनम को तुरंत कान फिल्म फेस्टिवल में जाना हैं, जहाँ वो कई वर्षों से रेड कारपेट पर नज़र आई हैं l सोनम वहां अकेले ही जायेंगी l आनंद उनके साथ नहीं होंगे l उन्हें 14 मई को फ्रेच रिवेरा पहुंचना है l
यह भी पढ़ें: Followers बढ़वाने के लिए ट्विटर के पीछे हाथ धो कर पड़े बिग बी
सोनम के वेडिंग कार्ड के मुताबिक रस्मों की शुरुआत 7 मई को मेंहदी सेलिब्रेशन से हो गई थी। इसके बाद वेडिंग फंक्शन 8 मई को हुआ। मंगलवर को ही रात 8 बजे से मुंबई के होटल द लीला में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस शादी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड रखा गया था।