Republic Day 2020: 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी' तक... वो 10 फ़िल्में, जिन्होंने दिखाया देशभक्ति का असली रंग

फ़िल्मों ने लोगों को देश के लिए कुछ कर गुजरने का हिम्मत पैदा किया। लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा की। गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए जानते हैं ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बारे में..

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 08:00 AM (IST)
Republic Day 2020: 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी' तक... वो 10 फ़िल्में, जिन्होंने दिखाया देशभक्ति का असली रंग
Republic Day 2020: 'बॉर्डर' से लेकर 'उरी' तक... वो 10 फ़िल्में, जिन्होंने दिखाया देशभक्ति का असली रंग

नई दिल्ली,जेएनएन। सिनेमा, साहित्य और संगीत हमेशा से समाज पर अपना असर डालता रहा है। इस दौर में सबसे ज्यादा प्रभाव सिनेमा ने डाला है। ऐसे में फ़िल्मकारों ने कई ऐसी फ़िल्में भी बनाई, जो लोगों के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोड़ गईं। इन फ़िल्मों ने लोगों को देश के लिए कुछ कर गुजरने की हिम्मत दी। लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा की। गणतंत्र दिवस के मौके पर आइए जानते हैं, ऐसी ही 10 फ़िल्मों के बारे में...

1. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक- साल 2019 में आदित्य धर ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई। इस फ़िल्म में पाकिस्तान के अंदर उरी में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को फ़िल्माया गया। विक्की कौशल ने अहम भूमिका निभाई और नेशलन अवॉर्ड ले गए। वहीं, अदित्य घर को भी इस फ़िल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

2. राज़ी-  साल 2018 में मेघना गुलज़ार ने एक शानदार फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म का नाम था राज़ी। आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार्स से सजी इस फ़िल्म में रॉ के एजेंट की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म कॉलिंग सेहमत किताब पर आधारित है। 

3. परमाणु- साल 2018 में ही एक और देशभक्ति वाली फ़िल्म आई। डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने बनाई परमाणु। इस फ़िल्म में परमाणु परिक्षण की कहानी दिखाई गई है। दिखाया गया है कैसे दुनिया की तमाम एजेंसियों को चकमा देते हुए पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया। इस फ़िल्म में जॉन अब्रहाम लीड रोल में थे। 

4.गोल्ड- आजादी से पहले भारत हॉकी टीम ने ब्रिटिश झंडे के तले कई बार ओलम्पिक में गोल्ड हासिल किया। आजादी के बाद पहली बार साल 1948 के ओलम्पिक में एक बार फिर भारत ने यह कमाल किया गया। साल 2018 में आई गोल्ड फ़िल्म में इसी कहानी को दिखाया गया। इसमें अक्षय कुमार समेत कई कलाकरों ने अहम भूमिका निभाई थी। 

5. चक दे इंडिया- चक दे इंडिया फ़िल्म की कहानी भी हॉकी के ऊपर ही बेस्ड थी। साल 2007 में आई इस फ़िल्म ने महिला हॉकी कहानी के जरिए पूरे देश को झकजोर दिया गया। शाहरुख़ ख़ान ने कोच कबीर ख़ान भूमिका निभाई थी। फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म की कैटगरी का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। 

6.रंग दे बंसती-आमिर ख़ान ने भी कई शानदार देशभक्ति फ़िल्में बनाई। इसमें से एक है रंग दे बंसती। साल 2006 में आई  राकेश मेहरा की इस फ़िल्म में एक नई क्रांति के बारे में दिखाया गया। फ़िल्म के गाने और डायलॉग्स खूब फेमस हुए। इसे भी बेस्ट फ़िल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। 

7.स्वदेश- साल 2004 में आशुतोष गोवारिकर ने भारत छोड़कर बाहर देशों में काम करने वाले भारतीयों को टारगेट करते हुए स्वेदश बनाई। इस फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट लोगों को खूब पसंद आया। 

8. द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह- भगत सिंह को लेकर बॉलीवुड में कई फ़िल्में बनी। इनमें से ही एक है द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह। साल 2002 में राजकुमार संतोषी के इस फ़िल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया। इस फ़िल्म को दो नेशनल अवॉर्ड्स मिले। 

9.लगान- देश भक्ति फ़िल्मों सबसे उम्दा फ़िल्म शायद लगान है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर ने कमाल की फ़िल्म बनाई। एक गांव की कहानी, जो लगान के लिए ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लेता है। क्रिकेट के मैदान में वह जीत भी दर्ज करता है। आमिर ख़ान समते तमाम एक्टर ने इस फ़िल्म को अपनी एक्टिंग से और भी कमाल का बना दिया। इसको कुल आठ नेशलन अवॉर्ड्स मिले। इसके अलावा फ़िल्म बेस्ट फॉरेन कैटेगरी के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट भी हुई। 

10.बॉर्डर- देश भक्ति फ़िल्मों की लिस्ट बिना सनी देओल और जेपी दत्ता के ख़त्म नहीं हो सकती है। जेपी दत्ता ने साल 1997 में सनी देओल को लेकर बॉर्डर फ़िल्म बनाई। इस फ़िल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ जैसे हीरो मौजूद थे। फ़िल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले।

chat bot
आपका साथी