भारत की तैयारी शुरू, सलमान खान के भांजे के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा

अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 04 Jul 2018 04:05 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2018 12:10 PM (IST)
भारत की तैयारी शुरू, सलमान खान के भांजे के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा
भारत की तैयारी शुरू, सलमान खान के भांजे के साथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करीब दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं और इसी महीने सलमान खान के साथ फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करेंगी l लेकिन उससे पहले प्रियंका कुछ लाईट मूवमेंट में नज़र आई l

प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों से अपने अमेरिकन दोस्त निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की ख़बरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं l हाल ही में सलमान खान के भांजे अहिल शर्मा के साथ नजर आईं l गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैl इन फोटो का देखने के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि दोनों ने जमकर मस्ती की हैl इस मौके पर अहिल के साथ उनकी माँ अर्पिता खान शर्मा भी नजर आ रही हैं l प्रियंका को बच्चों से बहुत प्यार हैl उन्हें अक्सर उनके भांजे कृष्णा के साथ पूल के किनारे खेलते हुए देखा गया है l

 

अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी और गाना तीन दिन में ख़त्म होगा। फिल्म का पहला शेड्यूल 11 दिनों का होगा और इसके बाद पूरी टीम पंजाब जायेगी जहां फिल्म के अहम हिस्से फिल्माये जाएंगे।  भारत में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ़ शेख़ भी कास्ट किये गए हैं।सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं। प्रियंका ने अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीज़न किये। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म रिलीज़ हो चुकी है और दो फिल्में (अ किड लाइक जैक और इजंट इट रोमांटिक) अभी आनी बाकी है। कुछ समय पहले ही प्रियंका, सिंगर- एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती के कारण चर्चा में आईं थीं और अब तो वो उन्हें लेकर मुंबई भी आ गई हैं। 

प्रियंका के बारे में अभी न्यूज़ आई थी कि अवैध निर्माण किये जाने पर मुंबई महानगरपालिका ने उन्हें एक महीने की नोटिस दी हैl बृहन्मुंबई महानगरपालिका के प्रवक्ता का कहना है कि उनके पास पांच अलग-अलग कंप्लेंट आई हैl वहां के स्थानीय नगरसेवक ने भी कंप्लेंट की है l उन सभी का आरोप है कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके स्पा और सैलून का अवैध तरीके से निर्माण कराया हैl जिसके बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों ने स्थल का दौरा किया और पाया कि जो बातें कही गई है, वह सही हैl

यह भी पढ़ें: Box Office: पांचवे दिन भी संजू शानदार, जानिये अब तक कितने करोड़ बटोरे इस फिल्म ने

chat bot
आपका साथी