जानें- क्या है Kargil War और Madhuri Dixit का कनेक्शन, पाकिस्तानी सैनिकों ने की थी ये डिमांड?

Kargil War And Madhuri Dixit क्या आप जानते हैं कारगिल की लड़ाई से बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी कनेक्शन है...?

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 24 Jul 2019 09:46 AM (IST) Updated:Wed, 24 Jul 2019 09:46 AM (IST)
जानें- क्या है Kargil War और Madhuri Dixit का कनेक्शन, पाकिस्तानी सैनिकों ने की थी ये डिमांड?
जानें- क्या है Kargil War और Madhuri Dixit का कनेक्शन, पाकिस्तानी सैनिकों ने की थी ये डिमांड?

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 1999 में मई से पहले हफ्ते में शुरू हुआ कारगिल युद्ध 26 जुलाई तक चला था और अभी कारगिल विजय सप्ताह चल रहा है। इस युद्ध में देश के कई जवान शहीद हुए, लेकिन हमारे देश के जाबांजों ने इस युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस युद्ध से जुड़ी कई कहानियां हैं और इस लड़ाई में सैनिकों के साथ साथ पूरा देश शामिल था। इस लड़ाई का कनेक्शन बॉलीवुड से भी है और युद्ध के दौरान कुछ ऐसी घटनाएं हुई थीं, जिसकी वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भी चर्चा होने लगी थी। ऐसे में जानते हैं आखिर इस लड़ाई से माधुरी दीक्षित का क्या कनेक्शन है... 

जब भारत-पाकिस्तान के बीच ये जंग छिड़ी हुई थी, तब भारतीय जवान मस्को वैली पर कब्जा करने के बाद आगे बढ़ रहा था और भारतीय फौजियों का उत्साह, जोश बुलंद था और वो वीर की तरह लगातार आगे बढ़ रहे थे। उस वक्त वो एक पाकिस्तानी बंकर के पास थे, जहां दोनों देशों की सेना आमने-सामने थी और लगातार एक दूसरे से भिड़ रही थी। उसी वक्त पाकिस्तान की ओर से एक आवाज आई, जिसमें किसी पाकिस्तानी सैनिक ने कहा, 'हमें माधुरी दीक्षित दे दो, हम चले जाएंगे।' 

पाकिस्तानी सैनिक का जवाब भी भारतीय सेना की ओर से बड़ी अच्छी तरीके से दिया गया था। उस वक्त तैनात बटालियन के कैप्टन थे विक्रम बत्रा, जिन्होंने इस बात का जवाब दिया। पाकिस्तानी सैनिक की ओर से माधुरी दीक्षित देने की बात कहने के बाद विक्रम बत्रा ने जवाबी फायर किया और फायरिंग करते हुए कहा- 'विद लव फ्रॉम माधुरी।' कैप्टन बत्रा और माधुरी दीक्षित की यह चर्चा काफी मशहूर हैं और कारगिल के दौरान जंग लड़ने वाले सैनिक इसे हमेशा याद करते हैं। 

बता दें कि विक्रम बत्रा भारतीय सेना के ऐसे जवान थे, जिनकी बहादुरी की तारीफ पाकिस्तान की सेना भी करती थी। विक्रम बत्रा ने 1997 में 13 JAK रायफल्स में लेफ्टिनेंट के पोस्ट पर जॉइन किया और दो साल के भीतर ही कैप्टन बन गए। उसी समय कारगिल युद्ध हुआ। उनके खौफ का आलम यह था कि पाकिस्‍तान  ने उन्‍हें 'शेर शाह' यानी शेरों का राजा कोडनेम दिया था। 

वहीं खबरें आई थीं कि अब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन और शब्‍बीर बॉक्‍सवाला विक्रम बत्रा के जीवन पर एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'शेर शाह' हो सकता है। विक्रम बत्रा 1999 के कारगिल युद्ध के हीरो थे और उन्होंने ही पॉइंट 5140 को पाकिस्तानी कब्जे से मुक्त करवाया था।

chat bot
आपका साथी