तीन बार प्लेन से कूदीं, टेबल पर चढ़कर किया डांस, जानिए दीपिका पादुकोण के 5 राज़

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने अपनी जिंदगी में ऐसे कई अजीबोगरीब काम भी किये हैं। दीपिका इसे अपनी ज़िंदगी के खास मोमेंट्स में से मानती हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 12:24 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 07:11 AM (IST)
तीन बार प्लेन से कूदीं, टेबल पर चढ़कर किया डांस, जानिए दीपिका पादुकोण के 5 राज़
तीन बार प्लेन से कूदीं, टेबल पर चढ़कर किया डांस, जानिए दीपिका पादुकोण के 5 राज़

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में लगभग 11 साल की जर्नी पूरी कर ली है। 5 जनवरी 2019 को वह अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका के जन्मदिन पर उनसे जुड़ीं कुछ ऐसी ही पांच दिलचस्प बातें, जो शायद दीपिका के फैन्स नहीं जानते होंगे।

अपने जन्मदिन पर की थी पहली फिल्म की शूटिंग

दीपिका पादुकोण के बारे में यह सबको पता होगा कि उनके करियर की पहली फिल्म ओम शांति ओम है, लेकिन यह नहीं जानते होंगे कि इसकी शूटिंग की शुरुआत उन्होंने 5 जनवरी, यानि अपने जन्मदिन के अवसर पर ही की थी। दीपिका ने खुद अपने पिछले कई इंटरव्यूज में यह बात कही थी कि उनके लिए उनकी जिंदगी का वह मोमेंट सबसे खास रहा है। दीपिका के जन्मदिन को शाहरुख खान और फराह खान ने बहुत ही खास बना दिया था। सेट पर सेलिब्रेशन के बाद उनके लिए बर्थ डे पार्टी का भी आयोजन किया गया था।

तीन बार प्लेन से कूदी हैं दीपिका

जी हां, आपको यह बात जानकर हैरानी होगी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने अपनी जिंदगी में ऐसे कई अजीबोगरीब काम भी किये हैं। दीपिका इसे अपनी ज़िंदगी के खास मोमेंट्स में से मानती हैं। दीपिका ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से ग्रेविटी की अनुपस्थिति में जंप लगाई थी।

ओसीडी की प्रॉब्लम

दीपिका पादुकोण खुद यह बात स्वीकार चुकी हैं कि वह साफ-सफाई को लेकर बहुत सख्त हैं। आज भी जब दीपिका अपने घर जाती हैं तो सबसे पहले पूरे घर की साफ-सफाई में लग जाती हैं, तब भी जबकि इसकी जरूरत नहीं होती है। वह अपने कमरे की दोबारा सफाई किये बगैर चैन से नहीं बैठती हैं। उनके परिवार वाले दीपिका को इस बात से चिढ़ाते हैं कि उन्हें ओसीडी की प्रॉब्लम है।

टेबल पर चढ़ कर डांस

दीपिका पादुकोण को बचपन से ही टॉम ब्वॉय की तरह रहना पसंद था और वह लड़कों से हमेशा एक कदम आगे रहने में ही यकीन करती थीं। स्पोर्ट्स में दिलचस्पी के अलावा उन्हें अपने घर की टेबल पर हमेशा चढ़ कर डांस करने का शौक था।

मैसूर पाक की शौकीन दीपिका

मैसूर पाक मिठाई की बेहद शौकीन हैं। साथ ही वह साउथ इंडियन डिशेज भी खाना बेहद पसंद करती हैं।दीपिका ने खुद यह बात स्वीकारी थी कि उनके होम टाउन के एक खास मिठाई की दुकान से उनके घर में मैसूर पाक आता है और जब भी उनके घर में कोई भी खुशी का मौका होता है कि इसी मिठाई से सबका मुंह मीठा किया जाता है।

chat bot
आपका साथी