1983 Cricket World Cup की आ जाएगी याद, देखिए Ranveer Singh का फिल्म 83 से शानदार फर्स्ट लुक
Happy Birthday Ranveer Singh फिल्म 83 का फर्स्ट लुक सबके सामने आ चुका है। इसको देखकर आपको जरूर 1983 में भारत द्वारा 1983 में जीता गया वर्ल्ड कप याद आ जाएगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Ranveer Singh: अभिनेता रणवीर सिंह आज यानि शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। उनकी अगली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक उन्होंने खुद सबके सामने शेयर किया है जिसमें वे काफी एग्रेसिव नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में इस खास दिन रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म 83 से फर्स्ट लुक सबसे सामने पेश किया है। उन्होंने सुबह फिल्म 83 का फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लुक में रणवीर काफी एग्रेसिव नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर सिंह का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता है। इसमें वे कपिल देव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में कपिल देव जैसा ही जोश देखा जा सकता है। View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jul 5, 2019 at 6:43pm PDT
आपको बता दें कि फिल्म 83 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 1983 पर आधारित है जो भारत ने जीता था और इतिहास बना दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि फिल्म में रणवीर की पत्नी का किरदार भी दीपिका पादुकोण ही निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं।