फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर Mexico में, देखिए नई रोमांटिक तस्वीरें

फरहान और शिबानी को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 09:31 AM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:47 AM (IST)
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर Mexico में, देखिए नई रोमांटिक तस्वीरें
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर Mexico में, देखिए नई रोमांटिक तस्वीरें

मुंबई। फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल दोनों आउटिंग पर हैं और साथ में एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जिसे फरहान ने खुद शेयर किया है। 

जी हां, फरहान ने जो तस्वीर हाल ही में शेयर की है वो मेक्सिको से है। फरहान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के पैर नजर आ रहे हैं। इसको शेयर करते हुए वे लिखते हैं कि, फोर फीट फ्रॉम पैराडाइज। उन्होंने मेक्सिको को भी टैग किया है जिससे इस बात अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिबानी और फरहान मेक्सिको में हैं और एंजॉय कर रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

Four feet from paradise. 😊 @shibanidandekar #FarOutdoors #tulum #mexico #sunshinevibes #turquoisewater #beachbums #chill #swim #siesta

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on Feb 19, 2019 at 6:48pm PST

आपको बता दें कि, अभी हाल ही में अधुना अख्तर के साथ तलाक हुआ है। जिसके बाद वह फिर एक बार उनके अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। उनका नाम फिल्म अभिनेत्री और एंकर शिबानी दांडेकर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस रिलेशनशिप को लेकर शिबानी ने खास बात कही है।

फरहान और शिबानी को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इस रिश्ते को लेकर पहली बार कुछ दिन पहले खुलकर बोली हैं शिबानी दांडेकर। उन्होंने कहा था कि, 'मैं मेरे रिश्ते को लेकर कुछ भी फील नहीं करती। हम सोशल मीडिया पर वही डालते हैं जो डालना चाहते हैं। लोगों को उसे कैसे लेना है या उन्हें तय करना है। वैसे भी लोग सोशल मीडिया की जानकारियों से कयास लगा रहे हैं। तो यह वैसे नहीं है कि जैसे कोई खुलासा हो रहा हो। मैं वही पोस्ट करती हूं जो मैं पोस्ट करना चाहती हूं और यह बहुत सरल है। हम इसके माध्यम से कोई संदेश भी नहीं देना चाहते। ना ही इसे लेकर हमारी कोई रणनीति है।' 

यह भी पढ़ें: Box Office: पुलवामा हमले के बाद उरी की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 

View this post on Instagram

— Tum muskuraado zaraa Chiraag jalaado zaraa andhera hataado zaraa roshni phailaado zaraa ❤️⭐️ @shibanidandekar Image - @neelio 😊🙏🏼

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on Feb 10, 2019 at 4:20am PST

शिबानी ने अपनी इस ट्रिप को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरों को साझा किया है। 

शिबानी और फरहान मेक्सिको में हैं। 

chat bot
आपका साथी