अजय देवगन और रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर दिया अहम सुराग!

सिम्बा के क्लाइमैक्स में उसकी मदद के लिए सिंघम आता है जिसे आख़िरी सीन में वीर सूर्यवंशी बने अक्षय से बात करते हुए दिखाया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 07:51 AM (IST)
अजय देवगन और रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर दिया अहम सुराग!
अजय देवगन और रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर दिया अहम सुराग!

मुंबई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही सूर्यवंशी 2020 में ईद पर रिलीज़ होगी। इस एलान और फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक के साथ सोशल मीडिया में गदर मच गया है और फ़र्स्ट लुक वायरल हो गया है। फ़िल्म के पोस्टर्स पर अक्षय कुमार पुलिस की वर्दी पहने हुए एक्शन में दिख रहे हैं। अक्षय को इस अंदाज़ में देखकर फैंस ज़बर्दस्त रूप से उत्साहित हैं, मगर अब अजय देवगन और रणवीर सिंह की बात जानकर उनका जोश दोगुना हो जाएगा। 

अजय देवगन ने सूर्यवंशी का फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिख दिया है, जो फ़िल्म को लेकर एक अहम क्लू छोड़ता है। अजय ने पोस्टर के साथ लिखा है- अ बुलेट फॉर अ बुलेट। वो अकेला नहीं है। वहीं, रणवीर ने भी फ़िल्म के पोस्टर्स शेयर करके बिल्कुल इन्हीं पंक्तियों को कॉपी किया है- अ बुलेट फॉर अ बुलेट। वो अकेला नहीं है। अजय और रणवीर शायद कह रहे हैं कि सूर्यवंशी अकेला नहीं है। तो फिर कौन है उसके साथ? सिंघम और सिम्बा? शायद हां। सब जानते हैं कि रोहित शेट्टी ने सबसे पहले अजय को सिंघम बनाया और पिछले साल रणवीर को सिम्बा बनाया था। सिम्बा के क्लाइमैक्स में उसकी मदद के लिए सिंघम आता है, जिसे आख़िरी सीन में वीर सूर्यवंशी बने अक्षय से बात करते हुए दिखाया गया है। 

A Bullet for a Bullet...

He’s not alone... #Sooryavanshi@akshaykumar #RohitShetty @karanjohar @RelianceEnt @RSPicturez @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/DSjiwNMbbk

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) March 5, 2019

तभी से यह कयास लगाये जा रहे थे कि सूर्यवंशी में सिंघम और सिम्बा की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं है, मगर अजय और रणवीर के इन ट्वीट्स से लगता है कि आने वाले दिनों में इन दोनों की भूमिकाओं का भी खुलासा हो सकता है।

A Bullet for a Bullet...He’s not alone...#Sooryavanshi@akshaykumar #RohitShetty @karanjohar @RelianceEnt @RSPicturez @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/6zKXBsWyAX

— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) March 5, 2019

अक्षय ने सिर्फ़ पोस्टर्स और फ़िल्म की रिलीज़ डेट ही शेयर की है, जबकि अजय और रणवीर ने कहा है कि सूर्यवंशी अकेला नहीं है। 

A bullet for a bullet! Get ready for #RohitShetty’s #Sooryavanshi 🔥 on Eid 2020. Action-packed, masala intact! @karanjohar @RelianceEnt @RSPicturez @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/wM2G3Vx1IO — Akshay Kumar (@akshaykumar) March 5, 2019 

वैसे फ़र्स्ट लुक पोस्टर में भी यह सुराग छोड़ा गया है कि सूर्यवंशी अकेला नहीं है। पोस्टर पर अक्षय की बैकग्राउंड में दो गाड़ियां खड़ी नज़र आ रही हैं। जब आप इसे ज़ूम करके इनकी नम्बर प्लेट देखते हैं तो एक पर सिम्बा और दूसरी पर सिंघम लिखा नज़र आता है। यानि अजय और रणवीर का दावा ग़लत नहीं है। वाकई सूर्यवंशी अकेला नहीं है।

chat bot
आपका साथी