विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए बच्चन सहित कई सितारे आये

फिर विनोद खन्ना के अंतिम दर्शनों के लिए सितारों का पहुंचना शुरू हुआ। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ आये।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 07:15 AM (IST)
विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए बच्चन सहित कई सितारे आये
विनोद खन्ना पंचतत्व में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए बच्चन सहित कई सितारे आये

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। "रुक जाना नहीं तू कहीं हार के..." साल 1974 में आई फिल्म इम्तिहान का विनोद खन्ना पर फिल्माया गया ये गाना शायद बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत अभिनेता की तरफ़ से दुनिया को एक पैगाम है जो आज अपने मुकद्दर से हार कर दूर चला गया लेकिन उनकी ज़िंदगी हमेशा सिकंदर की तरह रही।

विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उनका लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। शाम को वर्ली श्मसान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की ख़बर मिलते ही विनोद खन्ना के साथ काम कर चुके अभिनेता से लेकर नेता तक सब ग़मगीन हो गए। शोक संदेशों का तांता लग गया। फिर विनोद खन्ना के अंतिम दर्शनों के लिए सितारों का पहुंचना शुरू हुआ।

अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ आये तो रणदीप हुडा अपने बैटल ऑफ़ सारागढ़ी वाले लुक में।

यह भी पढ़ें:चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस 

 

सुभाष घई , गुलज़ार , पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल , उदित नारायण , रमेश सिप्पी , किरण जुनेजा , जैकी श्रॉफ , ऋषि कपूर , रणधीर कपूर , कांग्रेस नेता संजय निरुपम , अर्जुन रामपाल , दीया मिर्ज़ा , जे पी दत्ता , तारा शर्मा और रंजीत सहित कई सारे सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विनोद खन्ना के दोनों बेटे अक्षय और राहुल भी मौजूद थे । 

chat bot
आपका साथी