विक्की कौशल को मिल रहा है बड़े निर्देशकों का साथ, जानिये इनके दिल का हाल

एक से बढ़कर एक फ़िल्म और उससे भी अच्छे किरदारों के अलावा, बड़े निर्देशक भी है जो विक्की कौशल को बहुत कुछ सीखा रहे हैं!

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 04:54 PM (IST)
विक्की कौशल को मिल रहा है बड़े निर्देशकों का साथ, जानिये इनके दिल का हाल
विक्की कौशल को मिल रहा है बड़े निर्देशकों का साथ, जानिये इनके दिल का हाल

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। विक्की कौशल की हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'लव पर स्क्वेयर फिट' काफी पसंद की गई है। यह एक अलग तरह की लव स्टोरी है। विक्की इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि यह सच है कि वह खुद मुंबई में ही रहे हैं। लेकिन उनके दोस्तों का दर्द वह अच्छी तरह से जानते हैं, जो मुंबई में रहने के लिए किराए पर भी घर ढूंढने में कितने परेशान हो जाते हैं।

वह अपने कई दोस्तों की आप बीती सुन चुके हैं। इसलिए उन्हें लगता है कि यह फ़िल्म लोगों को कनेक्ट कर रही है। विक्की कहते हैं कि इस प्रेम कहानी के माध्यम से उन लोगों का भी दर्द सामने आ रहा है, जो कि बैचलर होने के कारण भी यहां घर नहीं ढूंढ पाते हैं। विक्की बताते हैं कि उनके कई दोस्त जो थियेटर से जुड़े हैं और देश के कई हिस्सों से यहां मुंबई आते हैं। उन्हें हर 11 महीने में नए घर की तलाश की परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ऐसे भी दोस्त हैं जो दिन भर शूटिंग के बाद अपने घर की तलाश में लग जाते हैं। उनकी सारी छुट्टियां इसीमें बीत जाती हैं। विक्की कहते हैं कि इस फ़िल्म में उन्होंने यही परेशानी महसूस करने की कोशिश की है। वह कहते हैं कि उन्हें आज तक ये ग्यारह महीने वाला फंडा समझ नहीं आया है। विक्की कहते हैं कि मुंबई में आज भी घर रेंट पर हो या अपना हो प्रॉपर्टी रिलेटेड किस्से कहानियां तो हमेशा ही सुनने को मिलती ही है। इसलिए यह प्रेम कहानी उनके दिल के करीब है। आनंद तिवारी जिन्होंने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है, उनके बारे में विक्की का कहना है कि वह युवा लव स्टोरी दिखाने में माहिर हैं और ह्यूमन इमोशन को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए उन्हें इनके साथ काम करके काफी मज़ा आया।

यह भी पढ़ें: Pics: एअरपोर्ट पर बोनी कपूर को गले लगाते दिखे बेटे अर्जुन कपूर, ख़ुशी और जाह्नवी भी थी साथ

विक्की ने बताया कि वह अबतक की अपनी जर्नी से काफी संतुष्ट हैं चूंकि उन्हें कम समय में ही काफी अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वह कहते हैं कि उनकी पहली फ़िल्म 'मसान' 2015 में अाई थी। इसके बाद अभी तीसरे साल में वह कई अच्छे और बड़े निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं। इस साल मेघना गुलजार की फ़िल्म 'राज़ी' में नज़र आने जा रहे हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी की फ़िल्म 'डीटीटी' बायोपिक में भी अहम किरदार में हैं । वह कहते हैं कि दोनों ही परफेक्शनिस्ट निर्देशक हैं और सिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसलिए उन्हें सभी के साथ काम करके मजा आ रहा है। इसके अलावा वह करण जोहर की भी एक फ़िल्म में नज़र आएंगे। अनुराग कश्यप के साथ 'मनमर्जियां' की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है। अनुराग के साथ विक्की ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में बतौर असिस्टेंट निर्देशक के रूप में काम किया था और वह मानते हैं कि एक बार फिर से उन्हें काम करने का मौका मिल रहा है तो एक पूरा सर्किल पूरा हो रहा है।

chat bot
आपका साथी