विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pics: बोनी कपूर को गले लगाते दिखे बेटे अर्जुन कपूर, ख़ुशी और जाह्नवी भी थीं साथ

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 17 Mar 2018 04:12 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 06:11 PM (IST)

हाल ही में कपूर फैमिली एअरपोर्ट पर ही नज़र आई जहां, अर्जुन बोनी को गले लगते हुए दिखे। बोनी की गाड़ी में जाह्नवी और ख़ुशी भी थे। देखिये तस्वीरें-

Pics: बोनी कपूर को गले लगाते दिखे बेटे अर्जुन कपूर, ख़ुशी और जाह्नवी भी थीं साथ
Pics: बोनी कपूर को गले लगाते दिखे बेटे अर्जुन कपूर, ख़ुशी और जाह्नवी भी थीं साथ

मुंबई। अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बेटे हैं और शायद इसी वजह से बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी से उनकी बॉन्डिंग कुछ ख़ास नहीं थी। लेकिन, पिता अर्जुन का रिश्ता हमेशा से ही ख़ास था। श्रीदेवी के निधन के बाद तो यह रिश्ता और ज्यादा गहरा होता दिखाई दे रहा है। अर्जुन ने बोनी और बोनी की बेटियों जाह्नवी और ख़ुशी को इस दुःख की घड़ी में खूब सपोर्ट किया। 

हाल ही में कपूर फैमिली एक साथ नज़र आई जहां, अर्जुन बोनी को गले लगते हुए दिखे। बोनी की गाड़ी में जाह्नवी और ख़ुशी भी थे। देखिये तस्वीरें-

यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ देखने उमड़ा बॉलीवुड, बोनी कपूर भी बेटी संग पहुंचे, देखें तस्वीरें

जाह्नवी जल्द ही ईशान खट्टर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इनकी फ़िल्म का नाम है 'धड़क' जो मराठी भाषी सुपरहिट फ़िल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। 'धड़क' को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जोहर इस फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।

श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड थीं और इसके लिए वो जाह्नवी को पूरी तरह से तैयार कर रही थीं। श्रीदेवी जाह्नवी और ख़ुशी दोनों ही बेटियों के बेहद करीब थीं और उनका पूरा दिन ख़ुशी और जहान्वी के इर्द-गिर्द ही घूमता था।

जाह्नवी यहां कुछ परेशान नज़र आई। वैसे, आपको बता दें कि धीरे-धीरे कपूर फैमिली श्रीदेवी के निधन के दुःख से उभर रही हैं। जाह्नवी ने एक बार फिर से अपनी फ़िल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अर्जुन कपूर की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नज़र आने वाले हैं।