उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन, अक्षय कुमार को बनाया था 'लल्लू'

वेद के उपन्यास बहू मांगे इंसाफ़ पर 1985 में अनाम फ़िल्म बनाई गई थी। वेद प्रकाश शर्मा के करेक्टर केशव पंडित पर आधारित एक टीवी सीरीज़ 2010 में ज़ी टीवी पर प्रसारित की गई थी।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Sat, 18 Feb 2017 12:32 PM (IST) Updated:Sat, 18 Feb 2017 01:10 PM (IST)
उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन, अक्षय कुमार को बनाया था 'लल्लू'
उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन, अक्षय कुमार को बनाया था 'लल्लू'

मुंबई। जाने-माने हिंदी उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का शुक्रवार को मेरठ में निधन हो गया। 62 साल के वेद काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

वेद हिंदी साहित्य की उस विधा से ताल्लुक रखते हैं, जिसे बॉलीवुड की भाषा में कमर्शियल कहा जा सकता है। उन्होंने 176 उपन्यास लिखे, जिनमें से ज़्यादातर हिट हुए। तक़रीबन आधा दर्ज़न हिंदी फ़िल्मों की कहानियां लिखने वाले वेद की सबसे यादगार फ़िल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी है, जो उनके उपन्यास लल्लू का स्क्रीन अडेप्टेशन थी। 1995 में आई इस सस्पेंस-थ्रिलर फ़िल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था, जबकि ममता कुलकर्णी और मोहनीश बहल अहम किरदारों में नज़र आए थे। फ़िल्म अक्षय की खिलाड़ी सीरीज़ का हिस्सा थी और उस दौर में बड़ी हिट रही थी। अक्षय कुमार की फ़िल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी का स्क्रीनप्ले भी वेद ने ही लिखा था।

इसे भी पढ़ें- Second Week में जॉली एलएलबी 2 की शानदार एंट्री, कमा लिए इतने करोड़

वेद प्रकाश ने इसके अलावा जो हिंदी के उपन्यास लिखे, उनमें वर्दी वाला गुंड़ा और क़ैदी नंबर 100 काफी कामयाब रहे। इनकी कई लाख प्रतियां बिकी थीं। वेद के उपन्यास बहू मांगे इंसाफ़ पर 1985 में अनाम फ़िल्म बनाई गई थी। वेद प्रकाश शर्मा के करेक्टर केशव पंडित पर आधारित एक टीवी सीरीज़ 2010 में ज़ी टीवी पर प्रसारित की गई थी।

chat bot
आपका साथी