Second Week में 'जॉली एलएलबी 2' की शानदार शुरुआत, कमा लिए इतने करोड़
ग़ौर करने वाली बात ये है कि 17 फरवरी को जॉली एलएलबी 2 को टक्कर देने के लिए इरादा भी रिलीज़ हुई, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में हैं।
मुंबई। जॉली एलएलबी 2 जनता की अदालत में भी केस पर केस जीत रही है। रिलीज़ के दूसरे वीक की शुरुआत में ही फ़िल्म लगभग 82 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच चुकी है। इस हफ़्ते रिलीज़ हुई नई फ़िल्मों से भी जॉली की रफ़्तार बेअसर दिख रही है।
10 फरवरी को अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 सिनेमाघरों में पहुंची। फ़िल्म ने शानदार ओपनिंग ली और बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई की मजबूत बुनियाद रखी, जिसकी बदौलत सुभाष कपूर डायरेक्टिड फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में 77.71 करोड़ जमा कर लिए। 17 फरवरी को दूसरे वीकेंड की शुरुआत पर जॉली एलएलबी 2 ने 4.14 करोड़ और जोड़े, जिसके साथ फ़िल्म का टोटल कलेक्शन 81.85 करोड़ हो गया। अब जॉली एलएलबी 2 के 100 करोड़ क्लब में पहुंचने का इंतज़ार है।
इसे भी पढ़ें- नील की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान ख़ान, देखें तस्वीरें
ग़ौर करने वाली बात ये है कि 17 फरवरी को जॉली एलएलबी 2 को टक्कर देने के लिए इरादा भी रिलीज़ हुई, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में हैं। अरशद ने जॉली एलएलबी में लीड रोल निभाया था। इसके साथ रनिंग शादी और द ग़ाज़ा अटैक भी रिलीज़ हुई हैं। इस वीकेंड में देखते हैं कि जॉली एलएलबी 2 इन चुनौतियों का सामना कैसे करती है।#JollyLLB2 continues to dominate, despite new releases... [Week 2] Fri 4.14 cr. Total: ₹ 81.85 cr. India biz... Strong Weekend 2 on cards!
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 18, 2017