वाणी कपूर का इंतजार खत्म, आदित्य चोपड़ा की फिल्म में मिला लीड रोल

वाणी कपूर ने 2013 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद से ही वो सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आईं। लेकिन लगता है कि अब वाणी का इंतजार खत्म हो गया है। उन्हें आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म 'बेफिक्रे' में बतौर लीड एक्ट्रेस

By Monika SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2015 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2015 07:52 AM (IST)
वाणी कपूर का इंतजार खत्म, आदित्य चोपड़ा की फिल्म में मिला लीड रोल

मुंबई। वाणी कपूर ने 2013 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद से ही वो सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आईं।

कुणाल खेमू ने पत्नी सोहा के कहने पर की ये एडल्ट कॉमेडी फिल्म

लेकिन लगता है कि अब वाणी का इंतजार खत्म हो गया है। उन्हें आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म 'बेफिक्रे' में बतौर लीड एक्ट्रेस साइन कर लिया गया है।

हाल ही में इसका ऐलान किया गया है। वाणी इस फिल्म में रणवीर सिंह के ऑपोजिट नजर आएंगी।

शुरुआत से ही खबरें आ रही थी कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए वाणी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

शाहरुख के लिए दिलवाले के सेट पर सानिया लेकर पहुंची बिरयानी

chat bot
आपका साथी