दीपिका ने कर ली सगाई, हेमा मालिनी ने दी ट्विटर पर बधाई

दिग्‍गज अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता हेमा मालिनी ने आज दीपिका को उनकी सगाई की बधाई वाला एक मैसेज भेजा।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 28 Apr 2016 02:20 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 10:18 AM (IST)
दीपिका ने कर ली सगाई, हेमा मालिनी ने दी ट्विटर पर बधाई

मुंबई (जेएनएन)। दिग्गज अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता हेमा मालिनी ने आज दीपिका को उनकी सगाई की बधाई वाला एक मैसेज भेजा। इस मैसेज ने सभी को हैरान कर दिया, क्योंकि आज दीपिका पादुकोण की सगाई नहीं हुई है।

हेम मालिनी ने ट्विटर पर दीपिका को बधाई मैसेज दिया। इस मैसेज में उन्होंने लिखा- 'दीपिका सगाई की आपको बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो और आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे।'

Deepika, All good wishes on ur engagement! Pray God both of u have a bright future, happiness & joy in ur life together

— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 28, 2016

इधर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैन्स और ट्विटर पर उन्हें फॉलो कर रहे लोगों ने जब हेमा मालिनी का यह मैसेज देखा, तो सभी हैरान हो गए। दीपिका इन दिनों भारत में नहीं हैं। वह अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर कैज' की शूटिंग विन डीजल के साथ कर रही हैं। अब लोग ये जानना चाह रहे थे कि आखिर दीपिका ने किससे और कब सगाई कर ली।

शाहरुख अब ऐसा कर आना चाहते हैं सलमान की तरह मोदी के करीब?

इसके बाद दीपिका के फैन्स ने हेमा मालिनी से इस सगाई के बारे में पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद हेमा मालिनी ने साफ किया कि उन्होंने इस मैसेज के जरिए दीपिका पादुकोण को सगाई की बधाई नहीं दी है। दरअसल, हेमा मालिनी के फ्रैंड लिस्ट में एक दीपिका नाम की लड़की है। हेमा मालिनी ने इस दीपिका को उसकी सगाई की बधाई दी है।

No no! This is Deepika who is following me on Twitter! Not Ms Padukone!

— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 28, 2016

बताया जाता है कि दीपिका पादुकोण इन दिनों 'बाजीराव मस्तानी' के अपने को-स्टार रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। हालांकि इन दिनों दीपिका कनाडा में फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जैंडर कैज' की शूटिंग कर रही हैं। इधर रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग पेरिस में कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म में रणवीर और वाणी के बीच 23 किस सीन फिल्माए जाएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर पिछले दिनों सामने आया था। इसमें रणवीर और वाणी लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कर दी 'हां', जा रही हैं बराक ओबामा के साथ डिनर करने

chat bot
आपका साथी