इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ये स्टार्स हैं सबसे आगे, जानें- किसकी कितनी दिवानगी

Top 10 Most Followed Celebs On Instagram जानते हैं उन 8 बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 13 Apr 2020 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2020 08:28 AM (IST)
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ये स्टार्स हैं सबसे आगे, जानें- किसकी कितनी दिवानगी
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में ये स्टार्स हैं सबसे आगे, जानें- किसकी कितनी दिवानगी

नई दिल्ली, जेएनएन। इंस्टाग्राम बॉलीवुड सेलेब्स के लिए प्रमोशन आदि का नया प्लेटफॉर्म बन गया है और जितने ज्यादा फॉलोअर्स होते हैं, उतनी ही कमाई में भी इजाफा होता है। अक्सर सेलेब्स इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से तस्वीरों से जरिए कनेक्ट रहते हैं। ऐसे में जानते हैं उन 10 स्टार्स के बारे में, जिनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं...

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के लोकप्रियता भारत में ही नहीं विदेश में भी हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या 51.8 मिलियन यानी करीब 5 करोड़ 18 लाख है।

 

View this post on Instagram

A 24hr whirlwind trip to Mumbai for the 15th edition of the @blenderspridefashiontour Good thing I got to play dress up.. 😬😄 Great show guys! It always is with you.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Feb 24, 2020 at 9:04am PST

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में ही बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इस लिस्ट में दूसरा स्थान रखने वाली दीपिका पादुकोण के 46.8 मिलियन यानी 4 करोड़ 68 लाख फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट फॉलोअर्स के मामले में एक्ट्रेस में तीसरे स्थान पर हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या 45.8 मिलियन यानी 4 करोड़ 58 लाख है। वैसे कमाई के मामले में 2019 में आलिया सबसे आगे रही हैं।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने भले ही ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं किया है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी दिवानगी काफी ज्यादा है। एक्ट्रेस के टॉप फॉलोअर्स की लिस्ट में श्रद्धा कपूर चौथे स्थान पर हैं, जिनके फॉलोअर्स 43.3 मिलियन यानी 4 करोड़ 33 लाख फॉलोअर्स हैं।

जैकलीन फर्णांडीस

जैकलीन फर्णांडीस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और जल्द ही उनके फॉलोअर्स 4 करोड़ पहुंचने वाले हैं। इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर रही जैकलीन के कुल फॉलोअर्स तीन करोड़ 95 लाख हैं।

 

View this post on Instagram

Thank you TikTok for such an awesome day! 200M views (well almost!) 🌸🌸🌸

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on Feb 16, 2020 at 7:45pm PST

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार काफी लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं और उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अभी अक्षय कुमार के 38.8 मिलियन यानी तीन करोड़ 88 लाख फॉलोअर्स हैं।

नेहा कक्कड़

अक्षय कुमार के बाद नाम आता है नेहा कक्कड़ का, जिनके 35.8 मिलियन यानी 3 करोड़ 58 लाख फॉलोअर्स हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अभी फिल्मों से दूर हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनका दिवानगी कम नहीं है। अभी उनके फॉलोअर्स 34.4 मिलियन हैं यानी 3 करोड़ 44 लाख।  

 

View this post on Instagram

📷 : #TarunVishwa

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 5, 2020 at 10:01pm PST

chat bot
आपका साथी