शिल्पा शेट्टी, प्रीति ज़िंटा, माधुरी दीक्षित... बता सकते हैं इनकी शादियों में क्या है कॉमन

कई सेलेब्रिटीज़ किसी ऐसे हमसफ़र का हाथ थाम लेते हैं, जो बॉलीवुड की रस्मो-रिवायतों से ना सिर्फ़ दूर होते हैं, बल्कि उनके लिए ये दुनिया बिल्कुल अनजान होती है।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Mon, 31 Jul 2017 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 31 Jul 2017 07:19 PM (IST)
शिल्पा शेट्टी, प्रीति ज़िंटा, माधुरी दीक्षित... बता सकते हैं इनकी शादियों में क्या है कॉमन
शिल्पा शेट्टी, प्रीति ज़िंटा, माधुरी दीक्षित... बता सकते हैं इनकी शादियों में क्या है कॉमन

मुंबई। कहते हैं कि शादियां आसमानों में तय होती हैं। बॉलीवुड में कुछ मामलों को देखकर ऐसा लगता भी है। तभी तो कई सेलेब्रिटीज़ किसी ऐसे हमसफ़र का हाथ थाम लेते हैं, जो बॉलीवुड की रस्मो-रिवायतों से ना सिर्फ़ दूर होते हैं, बल्कि उनके लिए ये दुनिया बिल्कुल अनजान होती है। ऐसे ही कपल्स पर ये रिपोर्ट-

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

नब्बे के दशक में अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने वाली शिल्पा शेट्टी ने शादी के लिए राज कुंद्रा को चुना, जो इंडियन-ब्रिटिश बिज़नेसमैन हैं। दोनों ने फरवरी 2009 में डेटिंग शुरू की और उसी साल 22 नवंबर को शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें: इन 12 चमकते चेहरों ने भी किया है डिप्रेशन का सामना

जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचल

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु को बॉलीवुड में सबसे पक्की जोड़ी माना जाता था, मगर लगभग 10 साल की रिलेशिनशिप के बाद आश्चयर्चजनक रूप से जोड़ी टूट गयी। बिपाशा संग ब्रेकअप के कुछ वक़्त बाद ही जॉन ने प्रिया रुंचल को अपना जीवन साथी बना लिया। प्रिया का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। पेशे से वो एक इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। 

यह भी पढ़ें: रिंकू भाभी को मिस कर रहे थे ना, लीजिए वो लौट आयी हैं, तस्वीरों में देखिए ये अंदाज़

विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा

विवेक ओबेरॉय की ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ जोशीली रिलेशनशिप काफी सुर्ख़ियां में रही थी, जो ज़्यादा वक़्त नहीं चली। विवेक ने 29 अक्टबर 2010 को प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर ली। प्रियंका राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

यह भी पढ़ें: ख़ूबसूरत और कैंडिड तस्वीरों से भरी है सोनाक्षी की ट्रैवल डायरी

ऐशा देओल-भरत तख्तानी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने जीवन साथी के रूप में बिज़नेसमैन भरत तख्तानी को चुना, जिनके साथ उन्होंने 29 जून 2012 में शादी कर ली। एशा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं।

कुणाल कपूर-नैना बच्चन

एक्टर कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी नैना के साथ फरवरी 2015 में शादी की। अजिताभ का परिवार फ़िल्मी दुनिया से दूर रहा है। 

यह भी पढ़ें: एशा देओल हैं प्रेग्नेंट, तस्वीरों में देखिए कैसे कर रही हैं मम्मी बनने की तैयारी

इमरान ख़ान-अवंतिका मलिक

आमिर ख़ान के भांजे इमरान ख़ान बॉलीवुड में आने से काफी पहले से अवंतिका मलिक के साथ रिलेशनशिप में थे। अवंतिका एक जानी-मानी मीडिया प्रोफ़ेशनल की बेटी हैं। 10 जनवरी 2011 को इमरान ने अवंतिका के साथ शादी की। 

यह भी पढ़ें: सिंगर किशोर कुमार को अपनी आवाज़ दे चुके थे मोहम्मद रफ़ी

सोहेल ख़ान-सीमा सचदेव

सोहेल ख़ान की बीवी सीमा सचदेव भले ही नॉन-फ़िल्मी हैं, मगर दोनों की शादी फ़िल्मी अंदाज़ में हुई। प्यार किया तो डरना क्या की रिलीज़ के तुरंत बाद सोहेल ने सीमा के साथ  पहले आर्य समाज रीति-रिवीज़ से शादी की और फिर निकाह किया। सीमा फ़ैशन डिज़ाइनर हैं।

आयशा टाकिया-फ़रहान आज़मी

सलमान ख़ान की फ़िल्म वांटेड में फ़ीमेल लीड रोल निभा चुकीं आयशा टाकिया ने बिज़नेसमैन फ़रहान काज़मी को शादी के लिए चुना। फ़रहान रेस्ट्रां चलाते हैं और उनके पिता अबु आज़मी पॉलिटिकल लीडर हैं।

सेलिना जेटली-पीटर हाग

ब्यूटी क्वीन सेलिना जेटली ने दुबई के जाने-माने होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी का एलान करके सबको चौंका दिया था। मार्च 2011 में सेलिना ने पीटर के साथ शादी की। सेलिना जुड़वा बच्चों की मां हैं और दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस बार भी वो जुड़वा बच्चे एक्सपेक्ट कर रही हैं। 

यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से एक फ़ाइटर की तरह जीतीं मुमताज़, अब दिखती हैं ऐसी

 

इमरान हाशमी-परवीन शाहनी

पर्दे ने इमरान हाशमी को भले ही सीरियल किसर का ख़िताब दिया है, मगर असल ज़िंदगी में जनाब काफी घरेलू और वफ़ादार शौहर हैं। इमरान ने साढ़े छह साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद 2006 में परवीन शाहनी के संग निकाह किया था।  

ईशा कोप्पिकर-टिम्मी नारंग

स्वर्गीय एक्टर इंदर कुमार को लंबे वक़्त तक डेट करने के बाद ईशा कोप्पिकर ने 2009 में होटेल व्यवसायी टिम्मी नारंग के साथ घर बसा लिया।

यह भी पढ़ें: कुट्योर फ़ैशन वीक में शिल्पा शेट्टी और अदिति राव हैदरी का जलवा

प्रीति ज़िंटा-जीन गुडएनफ़

प्रीति ज़िंटा ने जाने-माने बिज़नेसमैन नेस वाडिया को लंबे अर्से तक डेट किया था, मगर ये रिलेशनशिप काफ़ी दुखद मोड़ पर पहुंचकर ख़त्म हुई। इसके बाद प्रीति का नाम अमेरिकन बिज़नेसमैन जीन गुडएनफ़ के साथ जुड़ा। प्रीति ने 2016 में लॉस एंजेलिस में जीन के साथ शादी कर ली। प्रीति की शादी की ख़बर भी काफ़ी चौंकाने वाली रही।

माधुरी दीक्षित-डॉ. श्रीराम नेने

लाखों दिलों को सालों तक धड़काती रहीं माधुरी दीक्षित का नाम लंबे वक़्त तक संजय दत्त के साथ जुड़ा रहा। नब्बे के शुरुआती सालों में इस रिलेशनशिप के ख़त्म होने के बाद माधुरी अपने करियर में बिज़ी हो गयीं। 1999 में माधुरी ने लॉस एंजिलेस में रहने वाले दिल के सर्जन डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी का एलान कर लाखों दिल तोड़ दिए। 

chat bot
आपका साथी