The Goat Life एक्ट्रेस Amala Paul ने शेयर की बेबी शावर की तस्वीरें, रेड साड़ी में खूबसूरत लगीं अभिनेत्री

Amala Paul इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। इसी साल की शुरुआत में उन्होंने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी शावर की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह पति जगत देसाई के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फैंस को भी उनकी फोटोज काफी पसंद आ रही हैं।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Publish:Fri, 05 Apr 2024 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2024 07:59 PM (IST)
The Goat Life एक्ट्रेस Amala Paul ने शेयर की बेबी शावर की तस्वीरें, रेड साड़ी में खूबसूरत लगीं अभिनेत्री
अमाला पॉल का बेबी शावर (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  • अमाला पॉल ने शेयर की बेबी शावर की तस्वीरें
  • एक्ट्रेस ने पति संग दिए पोज
  • द गोट लाइफ में नजर आई थीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक अमाला पॉल इन दिनों अपनी लाइफ के खास पलों को एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। अमाला ने बीते साल के आखिर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने इस साल के शुरुआत में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

यह कपल इसी साल अपने बच्चे का स्वागत करने वाला है। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उनके इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बेबी बंप के साथ इस साउथ एक्ट्रेस ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, शादी के दो महीने बाद बनने जा रही हैं मां

बेबी शावर में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

अमाला पॉल और जगत देसाई अपने पहले बच्चे के लिए काफी खुश हैं और उनकी यह खुशी उनके पोस्ट में अक्सर देखने को मिलती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके बेबी शावर की झलक देखने को मिल रही है।

अमाला पॉल का बेबी शावर लुक

अमाला पॉल ने अपने सोशल मीडिया पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि मॉम टू बी रेड और व्हाइट कलर की प्रिंटेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने हाफ बालों को कर्ल करके टाई किया है।

वहीं, वह गले में हैवी नेकलेस और मांग टीका पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि परंपरा और प्रेम से गले मिले।

अमाला पॉल का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस अमला पॉल इन दिनों प्रेग्नेंसी के साथ-साथ अपनी फिल्म 'आडु जीवितम: द गोट लाइफ' की सक्सेस को भी एन्जॉय कर रही हैं। इस मूवी में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आई थीं। अब अमाला जल्द आसिफ अली की आगामी थ्रिलर 'लेवल क्रॉस' में मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Amala Paul Wedding: रेड, पिंक से हटकर अमाला पॉल ने शादी के लिए चुना लिलैक कलर का आउटफिट, लगीं बेहद खूबसूरत

chat bot
आपका साथी