Kangana Ranaut Office Demolition: सुशांत की बहन ने कंगना रनोट का किया समर्थन, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Kangana Ranaut Office Demolition बीएमसी के अधिकारियों ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए पाली हिल्स स्थित कंगना के कार्यालय के हिस्सों को ध्वस्त कर दिया है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 01:23 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2020 08:33 PM (IST)
Kangana Ranaut Office Demolition: सुशांत की बहन ने कंगना रनोट का किया समर्थन, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
Kangana Ranaut Office Demolition: सुशांत की बहन ने कंगना रनोट का किया समर्थन, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

नई दिल्ली, जेएनएनl बुधवार को बीएमसी द्वारा मुंबई में कंगना रनोट के कार्यालय के हिस्सों को ध्वस्त करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और महाराष्ट्र में 'राम राज' की मांग करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट का बहुत लोगों ने समर्थन भी किया हैंl मुंबई में कंगना रनोट के कार्यालय को बीएमसी अधिकारियों ने एक बड़ा झटका देते हुए इसके हिस्सों को ध्वस्त कर दिया।

कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच, बीएमसी के अधिकारियों ने 'अवैध निर्माण' का हवाला देते हुए पाली हिल्स स्थित कंगना के कार्यालय के हिस्सों को ध्वस्त कर दिया है। कंगना के वकीलों ने बॉम्बे उच्च न्यायालय से स्टे लिया है कि वे विध्वंस कार्य को रोक दें। तब से कंगना ट्विटर पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बोल रही हैं।

My God! What kind of GUNDA RAJ is this? This kind of injustice cannot be a should not be tolerated! Can a President’s Rule in Maharashtra be an answer to this Injustice? Let’s establish RAM RAJ again. #WeDemandRamRaj https://t.co/3TVd4OQyWz" rel="nofollow

— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) September 9, 2020

अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी कंगना के समर्थन में आगे आईं है। ट्विटर पर श्वेता ने कंगना के इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'हे भगवान! यह किस तरह का गुंडा राज है? इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता? क्या महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन इस अन्याय का जवाब हो सकता है? आइए। राम राज को फिर से स्थापित करें।'

Presidential rule is need of hour

If they can openly do.. These things to @KanganaTeeam

They I wonder how much they can do to save culprits from behind#CBIFamilyAwaitsJusticeForSSR

— Abhishek Kumar || Justice For Sushant Singh Rajput (@Abhishe37384200) September 9, 2020

श्वेता के इस ट्वीट का कई फॉलोअर्स ने समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'एक महिला जो अकेली रह रही है मुंबई शहर में, उसे सुरक्षा देने की बजाय उसका घर ही तोड़ देने की बात कर रहे है ? ये कैसी सरकार है? ये कैसा कानून है? अब महिलाओं का अकेले रहेना भी मुश्किल लग रहा है इस हादसे के बाद। नारी की इज्जत करोगे तो इज्जत मिलेगी।अत्याचार करोगे तो गाली मिलेगी।'

एक महिला जो अकेली रह रही है मुंबई शहर में, उसे सुरक्षा देने की बजाय उसका घर ही तोड़ देने की बात कर रहे है ? ये कैसी सरकार है? ये कैसा कानून है? अब महिलाओं का अकेले रहेना भी मुश्किल लग रहा है इस हादसे के बाद। नारी की इज्जत करोगे तो इज्जत मिलेगी।अत्याचार करोगे तो गाली मिलेगी।क्षमा— Eva Vyas (@EvaVijay) September 9, 2020

वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'राष्ट्रपति शासन समय की मांग है, अगर वे खुले तौर पर कंगना के साथ ऐसा कर सकते हैं तो वे अपराधियों को बचाने के लिए क्या-क्या कर सकते हैंl #CBIFamilyAwaitsJusticeForSSR'

chat bot
आपका साथी