सुशांत सिंह के निधन के बाद ये हाल हो गया उनके डॉगी फज का, तस्वीरें देखकर आ जाएंगे आंसू

काय पो छे! के बाद सुशांत सिंह ने शुद्ध देसी रोमांस पीके एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी केदारनाथ और छिछोरे जैसी बड़ी फिल्में की थीं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 05:47 PM (IST)
सुशांत सिंह के निधन के बाद ये हाल हो गया उनके डॉगी फज का, तस्वीरें देखकर आ जाएंगे आंसू
सुशांत सिंह के निधन के बाद ये हाल हो गया उनके डॉगी फज का, तस्वीरें देखकर आ जाएंगे आंसू

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक राइजिंग स्टार का इस दुनिया से यूं चले जाना हर किसी के लिए एक बड़ा झटका है। उनके निधन के बाद से उनके फैंस, बॉलीवुड स्टार्स और फैमिली के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। सुशांत के जाने के निधन के बाद से उनका परिवार, दोस्त और फैंस के एक अलावा एक और शख्स है जो जो उनके गम में गमगीन हैंं। ये कोई और नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत का चहेता पेट डॉग फज है।

Bro 💔 #SushanthSinghRajput koi aur naaa sahi ye to teri Value aaj bhi janta hai! 😔 pic.twitter.com/gW2vcCSh2T— Manveer Gurjar (@imanveergurjar) June 17, 2020

सुशांत सिंह अपने पेट डॉग फज को बच्चों की तरह प्यार करते थे। डॉगी फज के साथ सुशांत के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हो रही हैं, जिसको देखने के बाद आप भी एक पल के लिए इमोशनल हो जाएंगे। फज की ये तस्वीरें 'बिग बॉस' सीजन 10 के विनर रहे मनवीर गुर्जर ने पोस्ट की है। 

#SushantSingh Dogy 😓🥺 pic.twitter.com/4YwwTLonRk

— Mohammed MoinSadique (@MdMoinSadique) June 18, 2020

मनवीर गुर्जर ने सुशांत तक फज की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'भाई सुशांत सिंह राजपूत कोई और ना सही, लेकिन ये तो तेरी कीमत आज भी जानता है।'

 

View this post on Instagram

Love above all. #puppylove #labrador #rottweiler @sushantsinghrajput

A post shared by Siddharth pithani (@siddharth_pithani) on May 23, 2019 at 5:59am PDT

इस वीडियो में सुशांत अपने पालतू कुत्ते के बच्चों के साथ खेल रहे हैं। सुशांत कुत्ते के बच्चे को अपने पैरों पर लेकर उसके साथ एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीड‍ियो वायरल हो रहा है। बता दें यह वीड‍ियो सुशांत के क्रिएट‍िव मैनेजर और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। 

वहीं एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।

chat bot
आपका साथी