Aditya Pancholi Targets Kangana Ranaut: आदित्य पंचोली ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, पद्मश्री लौटाने के लिए कहा

Aditya Pancholi Targets Kangana Ranaut आदित्य पंचोली ने कहा है कि कंगना रनोट का भाई-भतीजावाद का सिद्धांत गलत साबित हुआ है और उन्हें पद्मश्री वापस कर देना चाहिएl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 01:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 07:14 PM (IST)
Aditya Pancholi Targets Kangana Ranaut: आदित्य पंचोली ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, पद्मश्री लौटाने के लिए कहा
Aditya Pancholi Targets Kangana Ranaut: आदित्य पंचोली ने कंगना रनोट पर साधा निशाना, पद्मश्री लौटाने के लिए कहा

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने कहा है कि चूंकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में कंगना रनोट का सिद्धांत अब समाप्त हो गया है, इसलिए कंगना रनोट को अपना पद्मश्री वापस कर देना चाहिए, जैसा कि उन्होंने वादा किया था। अभिनेता आदित्य पंचोली ने बेटे सूरज पर सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सलियन की मौत से जुड़े होने पर टिप्पणी की है। उन्होंने कंगना रनोट की हालिया टिप्पणी के बारे में भी बात की है।

एक इंटरव्यू में आदित्य पंचोली ने कहा कि सूरज के नाम को सुशांत की मौत से जोड़ा जा रहा थाl वह कहते है, 'एक मूर्ख व्यक्ति ने इसे पोस्ट किया और सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने इसे उठाया और इसे एक मुद्दा बना दिया। यह ठीक नहीं है। सभी को जिम्मेदार होना होगा, हम कितने दर्द से गुजरे है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं लेकिन वे सूरज को ट्रोल कर रहे हैं कि वह एक कातिल है। यही कारण है कि उन्हें अपने कमेंट्स बॉक्स को बंद करना पड़ा। यह क्या है?'

News of SSR and Sara affair was all over the media, apparently they were even sharing a room during their outdoor, why these fancy Nepotism kids show dreams to vulnerable outsiders and then publicly dump them?No wonder he fell for a vulture post that. https://t.co/A4er01wZ6p" rel="nofollow

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 20, 2020

सूरज और उनकी मां जरीना वहाब दोनों ने इन खबरों को खारिज कर दिया है था जिसमें बताया गया है कि सूरज दिशा सालियान को जानते थे, या सुशांत की मौत से एक रात पहले एक पार्टी रखी थी। आदित्य ने कंगना रनोट की फिल्म इंडस्ट्री पर हर बात के लिए टिप्पणी पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं करते। हम इस महिला के बारे में क्या कह सकते हैं। उनके साथ हमारा मानहानि का मामला भी चल रहा है। उन्हें मेरे और मेरे परिवार के बारे में बात करने की आज्ञा नहीं है।'

Repeat after me 🙂 https://t.co/hvIKwBpjac" rel="nofollow— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 19, 2020

आदित्य ने बताया कि कंगना का भाई-भतीजावाद का सिद्धांत गलत साबित हुआ है और उन्हें पद्मश्री वापस कर देना चाहिए क्योंकि उन्होंने गलत नहीं होने की बात कही थी। आदित्य कहते है, 'उन्हें अभी वापस करने के लिए कहें क्योंकि वह सुशांत सिंह राजपूत के बारे में गलत है। उनके पिता ने पटना में एक रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें भाई-भतीजावाद का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से धारा 306 रिया पर लगाई है। जब कंगना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का नाम ले रही थीं, तो वास्तव में वह सभी का समय बर्बाद कर रही थी।'

chat bot
आपका साथी